{"_id":"284866a535c14b8ae1646f78bd73bcf4","slug":"open-handcuffs-accused-fled-from-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकड़ी खोलकर पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथकड़ी खोलकर पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी
बरेली
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। शनिवार दोपहर मारपीट के आरोपी युवक के पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोलकर भाग जाने से हड़कंप मच गया। दो सिपाही मेडिकल कराने के बाद उसे टेंपो से ला रहे थे। हालांकि बाद में सिपाहियों ने काफी दूर दौड़ लगाकर उसे पकड़ लिया।
अंसार नगर बस्ती निवासी सगे भाई सलमान और इकबाल शनिवार को अपने चाचा इरफान और उनकी बेटियों से नशे में धुत होकर गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। पीड़ित पक्ष ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने से शांतिभंग में चालान करके इन्हें मेडिकल परीक्षण कराने भेज दिया। मेडिकल के बाद सिपाही अखिलेश कुमार और होमगार्ड सर्वेश टेंपो से दोनों को अस्पताल से वापस ला रहे थे। तभी बाईपास चौराहे पर आते-आते सलमान ने हाथ में लगी हथकड़ी खोल ली और टेंपो से निकलकर भाग खड़ा हुआ। सलमान को भागते देख अखिलेश और सर्वेश का पसीना छूट गया। हालांकि इन्होंने काफी दूर तक दौड़ लगाकर उसे पकड़ लिया। पहले उसकी अच्छी तरह खबर ली और फिर थाने से जीप तथा स्टाफ मंगाकर दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जमानती न होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।