{"_id":"d633bc83b8853bdb544f8160dfc9cddc","slug":"once-the-commotion-of-youths-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार में युवकों का हंगामा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार में युवकों का हंगामा, फायरिंग
बरेली
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुदेशिया स्थित एक बार में बुधवार रात शराब के नशे में कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सेल्समैन पर फायर भी किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इज्जतनगर इलाके में कुदेशिया फाटक के पास एक बार है। बुधवार रात नौ बजे यहां कुछ युवक नशे में आपस में भिड़ गए। विरोध करने पर कर्मचारियों को भी गालियां दी गईं और हंगामा करते हुए कुर्सियां इधर-उधर फेंक दी गईं। यही नहीं सेल्समैन अवधेश पर फायर भी किया गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। झगड़े के दौरान कई लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस सुमित को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने सुमित और उसके साथी मुनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। सुमित को जेल भेजकर मुनीश की तलाश की जा रही है। एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि शराब पीकर गुंडई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।