{"_id":"934e41caec2836d30d40754f26923386","slug":"not-the-first-series-of-robberies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा चोरियों का सिलसिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थम नहीं रहा चोरियों का सिलसिला
बरेली
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी की दुकान से नकदी-माल उड़ाया
बरेली। कोतवाली के बड़ा बाजार में चोर साड़ी की दुकान का शटर काटकर एक लाख रुपये के चांदी के सिक्के और साड़ी समेत लाखों का माल समेट ले गए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर लेकर रख ली है, लेकिन अब तक मुकदमा नहीं लिखा है।
किला के मोहल्ला पंजाबपुरा निवासी श्रीनाथ अग्रवाल का बड़ा बाजार में साड़ी का शोरूम है। रविवार रात वह शोरूम बंद करने के बाद घर चले गए थे। आधी रात के बाद चोरों ने शटर उठाकर शोरूम खंगाल लिया। श्रीनाथ अग्रवाल को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो वह शोरूम पहुंचे। शोरूम से करीब एक लाख रुपये के चांदी के सिक्के और हजारों रुपये की साड़ियां गायब थीं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुधीर पाल धामा ने शोरूम का मुआयना किया।
मेडिकल स्टोर का शटर काटकर चोरी
बरेली। कोतवाली इलाके में ही चौपुला चौराहे के पास मेडिकल स्टोर का शटर काटकर चोर हजारों रुपये का माल ले गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर इलाके के मॉडन टाउन निवासी मनोज कथोरिया का मेडिकल स्टोर है। रविवार रात दस बजे मनोज दुकान बंदकर घर चले गए थे। आधी रात में चोर मनोज की दुकान का शटर काटकर अंदर घुस गए। चोर मेडिकल के गल्ले में रखी नकदी समेत हजारों का माल समेट ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर मेडिकल स्टोर जाकर देखा, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।