{"_id":"57deedba4f1c1b1d0aa82953","slug":"neighbors-threw-stones-masons-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों में पत्थरबाजी, राजमिस्त्री की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों में पत्थरबाजी, राजमिस्त्री की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। नौगवां गुरूभोज गांव में शनिवार रात पड़ोसियों में कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट को अब हत्या के मामले में तरमीम किया जाएगा।
गांव महबूब अहमद की बेटी जरीना शनिवार रात घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। पड़ोसी नवी अहमद किसी अन्य ग्रामीण से बात कर रहे थे। नवी को लगा कि जरीना उनकी बातें सुन रही है। आरोप है कि नवी ने जरीना को गालियां देना शुरू कर दीं। जरीना ने विरोध करते हुए कहा कि कहा कि वह अपने दरवाजे पर खड़ी है। दोनों के परिवार के लोग निकल आए और मारपीट होने लगी। फिर पथराव शुरू हो गया। जरीना, उसकी बहन शबाना और महबूब अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब 11 बजे घायलों को थाने लाया गया। पुलिस ने नवी अहमद, मोहम्मद नवी, रफीक व अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। यहां से महबूब को हालत गंभीर देखकर बरेली रेफर कर दिया। परिवारवाले निजी अस्पताल में ले गए। वहां रविवार की दोपहर महबूब अहमद 50 की मौत हो गई। पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम भेज दिया। महबूब पेशे से राजमिस्त्री थे।
रोते-रोते बेसुध हो गया परिवार
जरीना और सबीना को जैसे ही पता चला कि उसके अब्बा इस दुनिया में नहीं रहे तो डाक्टर के यहां से इलाज के दौरान ही सीएचसी को चल पडी। अब्बा के शव पर दोनो बहनें व भाई फूट फूटकर रोए। जरीना ने कहा कि वह पिता के हत्यारों को सजा दिलाने को कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
किला में मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आए, हंगामा
बरेली। किला के लीची बाग मोहल्ले में रविवार शाम मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे जमकर हंगामा हुआ। इसमें दो सगे भाई घायल हो गए, जिनमें एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को किला के लीची बाग मोहल्ले में रहने वाले आरिफ की बहन की शादी थी। इसमें मोहल्ले का जीशान ढोल बजाने गया था। बारात विदा होने के बाद शाम करीब पांच बजे जीशान ढोल बजाता हुआ आपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस के मोहल्ला चंदन नगर के दो युवक मिल गए, जो ढोल बजाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि कहासुनी होने पर युवकों ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया और जीशान की पिटाई कर दी। उसका भाई इमरान उर्फ बबलू बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। इसका पता लगने पर जीशान पक्ष के लोग इकट्ठे होकर दौड़े। उन्हें देखकर आरोपी युवक और उनके साथ वाले भाग गए। इससे जीशान के परिजन और मोहल्ले वाले हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर किला पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत किया। किला इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि शादी में डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। घायल हुए जीशान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।