फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naresh Sethi family massacre of Veersavarkar Nagar

नौ महीनों से सोई पुलिस जागी, पांचवा हत्यारा गिरफ्तार 

Mon, 10 Jul 2017 12:56 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 10 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Naresh Sethi family massacre of Veersavarkar Nagar
Bareilly - फोटो : Bareilly
वीरसावरकर नगर का नरेश सेठी परिवार हत्याकांड
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स ने हरिद्वार से वीर सावरकरनगर नरेश सेठी हत्याकांड के पांचवें हत्यारोपी अरशद उर्फ असद को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इज्जतनगर पुलिस चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके केस को भूल गई थी। अमर उजाला ने एक हत्यारोपी विशाल के जमानत मिलने के बाद पुलिस के नाक के नीचे से गायब हो जाने की खबर प्रकाश के बाद नये सिरे से फरार आरोपियों गुड्डृू और अरशद की तलाश शुरू हुई थी। एसटीएफ ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके इज्जतनगर थाने की पुलिस को सौंपा है।  
एसटीएफ प्रभारी अजय पाल ने बताया कि अरशद पर 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में पुलिस राजस्थान तक पहुंची थी। मालूम हुआ कि पुलिस से बचने के लिए अरशद राजस्थान के जयपुर में पहचान बदलकर अलीमुद्दीन बनकर रहने लगा है। यहां अरशद नग कटाई के काम कर रहा था। करीब पांच दिन पहले अरशद जयपुर से धारूहेड़ा रिवाड़ी हरियाणा की कंपनी में अपने साथी ड्राइवर सुहेल के साथ ट्रक पर हेल्पर की नौकरी के लिए आया था। धारूहेड़ा से वह खाली ट्रक लेकर यूनीलीवर कंपनी सिड़कुल हरिद्वार माल लोड करने का इंतजार कर रहा था। एसटीएफ ने दबिश देकर अरशद को पकड़ लिया। उसके खिलाफ इज्जतनगर, शाही, जहानाबाद और प्रेमनगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
व्यापारी नेता नरेश सेठी की परिवार सहित 27 सितंबर 2016 की रात चार बदमाश अनिल, अरशद, गुड्डूू और बृजेश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। आहट होने पर नरेश सेठी की नींद खुल गई थी, उन्होंने अनिल को पहचान लिया। अरशद ने लोहे की रॉड से नरेश सेठी के सर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और बगल में सो रही पत्नी शिखा को भी मौत के घाट उतार दिया था। गुड्डू और बृजेश ने नरेश सेठी के बेटे शुभ और बेटी आस्था की भी हत्या कर दी और घर में रखी नकदी और जेवर लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में शंकर, बृजेश, विशाल और अनिल की गिरफ्तारी हुई थी। मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed