{"_id":"048c7947162c6f6b7c6ad1d361678c7e","slug":"my-husband-stopped-two-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...मेरे पति की शादी रुकवा दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...मेरे पति की शादी रुकवा दो
बरेली
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
थाना शेरगढ़ के मोहल्ला इस्लामनगर के तहसीन अहमद की बेटी रजिया खातून ने आईजी से मिलकर अपने पति की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। आईजी ने मामला एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव को सौंप दिया है।
रजिया ने आईजी को बताया कि 19 फरवरी 2012 को उसकी शादी मोहल्ला टंकी चौराहा, शेरगढ़ निवासी मोहम्मद आसिफ के साथ हुआ था। आसिफ शहर के एक डिग्री कॉलेज में लेक्चरर हैं। उन्होंने उसे जान बूझकर छोड़ रखा है। वह चुपचाप मोहल्ला सूफीटोला की लड़की से दूसरी शादी कर रहे हैं। 24 जनवरी को शादी की तारीख तय हो गई है। जबकि उसे अभी तलाक नहीं दी है। ऐसे में ऑफिस की दूसरी शादी करना पूरी तरह से गैर कानूनी है। इस शादी को रुकवाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई कराई जाए। आईजी ने मामले को एसपी देहात को सौंपकर पीड़िता को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। उधर, आरोपी आसिफ से उनके मोबाइल नंबर पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने के इनकार कर दिया।