{"_id":"593070a94f1c1b7873bdaaaf","slug":"muthak-gang-of-rampur-had-committed-thieves-in-vasant-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के मुस्ताक गिरोह ने की थी वसंत विहार में चोरियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर के मुस्ताक गिरोह ने की थी वसंत विहार में चोरियां
बरेली।
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Muthak gang of Rampur had committed thieves in Vasant Vihar
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार में चार चोरियां और शिवाजीपुरम में डकैती डालने वाले रामपुर का मुस्ताक गिरोह के दो सदस्यों को इज्जतनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं। एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया है।
एसपी सिटी के मुताबिक वसंत विहार के चार घरों में करीब साढ़े चार लाख की चोरियों को करने के बाद बदमाश मलउआ गांव में चोरी करने के लिए इमरान के घर में घुसे थे। वहां से 15 हजार नगदी और सामान चोरी करके भाग रहे थे। गांव के लोगों ने चोरी की सूचना यूपी 100 पर दी। इज्जतनगर थाने की पुलिस ने भी चोरियों के बाद गश्त बढ़ा दी थी। दो चोरों को गश्ती पुलिस ने पकड़ लिया। चोरों की निशानदेही पर सीबीगंज से वसंत विहार की चोरी हुआ सामान भी बरामद करवा लिया।
रामपुर का डकैत है मुस्ताक
इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों में मुस्ताक अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी गांव गोधी थाना खजुरिया जिला रामपुर और ननकी पुत्र हुसैन बख्श निवासी आनंदीपुर थाना देवरनिया हैं। इनमें मुस्ताक का रामपुर के खजुरिया थाने से लंबा आपराधिक रिकार्ड है। बदमाशों के पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, तीन तौला सोने के जेवर, 250 ग्राम चांदी के जेवर और 12500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बारादरी की दो चोरियां भी खुली
बदमाशों के तीन साथी फरार बताये जा रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए एसपी सिटी ने टीमों को लगाया है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी, एसएसआई आरके सक्सेना, एसआई अमर सिंह और हरकेश शामिल रहे। बदमाशों ने वसंत विहार की चोरियों के अतिरिक्त शिवाजीपुरम की डकैती को भी कबूल किया। साथ ही बारादरी थाने में हुई दो चोरियां भी इसी गिरोह ने अंजाम दी थी।