फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

चौबारी में भाभी की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 02 Jan 2015 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 02 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
murder
पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में देवर ने अपने तीन साथियों की मदद से भाभी को चाकू से गोदकर मार डाला। बचाव को आए भाई और भतीजे को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कैंट इलाके के गांव चौबारी निवासी ओमपाल और उसके छोटे भाई पप्पू में पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे खून खराबे का रूप ले लिया। गाली गलौज के बाद धारदार हथियार चलने लगे। पप्पू और उसके तीन साथियों ने ओमपाल की पत्नी 55 वर्षीय कृष्णा देवी का चाकू से पेट फाड़ डाला। बचाव को आए ओमपाल और उसके पुत्र नरेश को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी घर में ताला डालकर मय परिवार के भाग गए। घायल ओमपाल, नरेश और कृष्णा देवी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। ओमपाल और नरेश को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह यादव ने बताया कि पप्पू ने पुश्तैनी मकान के बंटवारे में हुए झगड़े के दौरान अपनी भाभी कृष्णा देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि ओमपाल की ओर से हत्यारोपी पप्पू, चंद्रपाल, धर्मवीर, विजय वीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में गांव में दबिश दी जा रही है। आरोपी घर में ताला लगाकर गांव से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed