{"_id":"5a71e8af4f1c1b89268b7928","slug":"molestation-charges-on-university-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षक ने प्रोफेसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला शिक्षक ने प्रोफेसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलएम की छात्रा और एक स्टाफ की लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद अब होटल मैनेजमेंट की एक महिला गेस्ट फैकल्टी ने विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। आरोप कि पांच वर्षों से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मारपीट करने और 50 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद कुलपति ने मामले में जांच बैठा दी है। महिला शिक्षक इससे पहले मैनेजमेंट विभाग के तीन वरिष्ठ शिक्षकों की शिकायत शासन से कर चुकी हैं।
शिकायत में उन्होंने कहा कि विभाग के सीनियर शिक्षक उन्हें उपस्थिति पंजिका नहीं देते हैं। एक क्लास सुबह और दूसरी शाम को लगवाते हैं। इससे उन्हें पूरे दिन कैंपस में रुकना पड़ता है। आए दिन उन पर भद्दे कमेंट पास करते हैं। क्लास के बच्चों को भड़काते हैं। महिला शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ कई बार मारपीट तक की गई। उन्हें धमकी दी जाती है कि अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए तो उनको गेस्ट फैकल्टी से निकलवा देंगे। शिक्षिका ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर भी शिकायत पर गौर न करने का आरोप लगाया। पिछले दिनों उन्होंनेे सीएम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विश्वविद्यालय से जवाब तलब कर लिया गया। कुलपति ने मामला ग्रेवांस सेल को भेजा है और जांच समिति भी गठित कर दी है।