फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manoj identified mother when the corpses opened

लाशें खुलते ही मनोज ने मां को पहचान लिया

Sat, 10 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 10 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Manoj identified mother when the corpses opened
Manoj identified mother when the corpses opened - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सिटी श्मशान भूमि में पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने जैसे ही लाशें खुलवाकर चिताओं पर लगवानी शुरू कीं, इसी बीच मनोज ने नथनी से अपनी मां कलावती के शव को पहचान लिया। उसने फोटो खींची और इसे दिखाकर अधिकारियों को यह समझाने की कोशिश की कि उसकी मां की पहचान हो गई है, लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन

रविवार रात बस हादसे में बन्ने तले कस्बा दरियाबाद रामसनेही घाट बाराबंकी का श्रीकृष्ण घायल हो गया था। उसकी पत्नी कमला देवी की मौत हो गई थी। अगले दिन श्रीकृष्ण ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया था। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद बृहस्पतिवार को कमला देवी का बेटा मनोज अपने भाई संदीप कुमार को लेकर बरेली आ गया। संदीप कुमार ने कमला देवी के शव से डीएनए का मिलान कराने के लिए डीएनए सैंपल दिया। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने शवों को श्मशान भूमि पहुंचाकर चिताओं पर रखवाना शुरू किया तो संदीप और मनोज ने नथनी से अपनी मां को पहचान लिया।   
विज्ञापन


खिड़की से कूदकर मनोज ने बचाई थी जान 
हादसे में मरे दंपति श्रीकृष्ण और कमला देवी के साथ उनका बेटा मनोज भी इसी रोडवेज बस से घर लौट रहा था। मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी ससुराल उत्तम नगर दिल्ली से लौट रहा था। वह माता-पिता के बीच में बैठा हुआ था। घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। डीजल टैंक फटने के बाद चालक चाहता तो बस को आगे बढ़ा सकता था, लेकिन उसने अपनी जान बचाने को प्राथमिकता दी। उसने चालक की साइड की खिड़की से कूदकर जान बचाई। इसके बाद वह बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए कोशिश करता रहा, लेकिन बस से उठ रहीं लपटों के कारण वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed