फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man held for taking selfie of girl

ई-रिक्शा में सेल्फी के बहाने छात्रा की तस्वीर ली, गिरफ्तार 

Fri, 18 May 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 18 May 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Man held for taking selfie of girl
arrest
जिला अस्पताल में सास का इलाज करा रहे बदायूं के एक युवक ने ई-रिक्शा में बैठकर सेल्फी लेने के बहाने छात्रा की तस्वीर खींच लीं। छात्रा को आभास हुआ तो उसने शोर मचा दिया। इस पर पब्लिक ने युवक की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले किया। छात्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

कन्हैया टोला की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा से रामपुर गार्डन में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। जिला अस्पताल के सामने एक युवक भी ई-रिक्शा में बैठ गया। उसने सेल्फी के बहाने छात्रा के फोटो खींचने शुरू कर दिए। जब अयूब खां चौराहे पर छात्रा उतरी तब भी युवक ने उसका फोटो खींच लिया। इस पर छात्रा ने हंगामा कर दिया। आसपास के लोगों ने माजरा समझ में आने पर युवक की धुनाई कर दी और मोबाइल से छात्रा के चार में से तीन फोटो डिलीट करा दिए। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि आरोपी अनवार बदायूं के उझानी कस्बे के मोहल्ला साहूकारा का रहने वाला है। जिला अस्पताल में उसकी सास निशा भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed