{"_id":"d194b9f262f14ee715762c573dfa9da5","slug":"lover-girl-holding-up-the-wedding-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची लड़की
बरेली
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली के सराय काले खां की रहने वाली लड़की प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए दिल्ली से बरेली पहुंच गई। एक महीने पहले उसका प्रेमी हजियापुर में अपनी बुआ के घर आकर रहने लगा। चुपचाप वह कैंट की लड़की से शादी कर रहा है।
सराय काले खां की लड़की ने बताया कि चार साल पहले उसके पड़ोस के लड़के शाहिद से प्रेम संबंध हो गए थे। घरवालों को पता लगा तो शाहिद ने शादी करने की बात तय कर ली। शाहिद 30-35 लोगों को लेकर आया और गोद भराई की रस्म अदा हुई। शाहिद ने शादी की बात तय होने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। वह शादी की बात करती तो वह टाल देता था। उसे जब शक हुआ कि शाहिद उससे शादी नहीं करेगा तो उसने महिला आयोग में शिकायत कर दी। इसमें 11 जनवरी को दोनों पक्षों को आयोग में तलब किया गया। चोरी छिपे वह अपनी बुआ के घर आकर रहने लगा। वह कैंट में दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। सूचना मिलने पर वह उस लड़की से भी मिलने गई थी, जिससे वह शादी कर रहा है। लड़की के परिवार वाले भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है, लेकिन वह चुप नहीं बैठेगी। आरोपी की शादी नहीं होने देगी।