फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   love story

अपहरण का किस्सा झूठा, यह तो प्रेम कहानी है

Mon, 01 Dec 2014 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
love story
प्रेमनगर इलाके के सर्राफ की नाबालिग बेटी की ब्लैकमेलिंग करके अगवा कर ले जाने की कहानी पूरी तरह फर्जी निकली। सर्राफ की बेटी खुद ही बदायूं के थाना मूसाझाग के तालगांव में रहने वाले अपने ड्राइवर के साथ गई थी। घर लौटने के लिए भी वह तभी तैयार हुई जब उसके परिवार वालों ने लिखकर दे दिया कि वे उसके दोस्त फैजी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके अपहरण के आरोप में हिरासत में लिए गए तीनों लड़कों को बेकसूर मानते हुए उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कन्या भूड़ इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली सर्राफ की सोलह वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार सुबह लापता हो गई थी। परिवार के लोग सुबह सोकर जागे तो पिता के नाम उसका नोट मिला जिसमें काफी भावनात्मक अंदाज में लिखा था कि उसे बिन्नी और सुुमित नाम के लड़कों ने प्रेमजाल में फंसाया और नशा खिलाकर अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली। वे उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं इसलिए वह घर छोड़कर जा रही हूं। मुझे भूल जाना। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने बिन्नी और सुमित के खिलाफ मुकदमा लिखकर दोनों को थाने बुला लिया। इसके अलावा सुमित के दोस्त राहुल नाम के लड़के को भी पक़ड़ लिया गया। पुलिस छानबीन में लगी थी। इसी बीच पता चला कि दो महीने पहले जिला प्रशासन के सख्ती करने पर ऑटो रिक्शा और स्कूली वैन की हड़ताल के दौरान सर्राफ ने मूसाझाग (बदायूं) के तालगांव निवासी फैज उर्फ फैजी को अपनी कार का ड्राइवर रख लिया था। लड़की के साथ वह भी गायब है।
विज्ञापन

दरोगा रामवीर सिंह की अगुवाई में टीम तालगांव पहुंची तो फैज घर से भाग गया। पुलिस की सूचना पर गांव के करीब तीन सौ लोग इकट्ठा हो गए। प्रधान भी आ गए, उनका कहना था कि लड़की अपनी इच्छा से आई है। लड़के के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। गांव के लोगों के मुताबिक लड़की भी गांव से आने को तैयार नहीं थी। उसकी जिद पर सर्राफ और उसके परिवार वालों को लिखकर देना पड़ा कि वे फैज के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़की पुलिस को सौंप दी। इससे यह बात साफ हो गई कि लड़की के अपहरण की कहानी झूठी है। सुमित उसका दोस्त बिन्नी और राहुल भी लड़की की कहानी में बेकसूर निकले। पुलिस के मुताबिक इनमें से किसी से एक साल से लड़की की बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराएंगे- सीओ
सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की से पहले एसएसपी ने बात की, इसके बाद वह थाने आई। लेकिन उसने कुछ खास नहीं बताया है। उसका मेडिकल कराने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। अपहरण की कहानी में कोई सच्चाई नहीं है। परिवार वाले भी कार्रवाई करने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। वह कोर्ट में जो बयान देगी, उसके हिसाब से आगे कार्रवाई कर दी जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed