फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lift the bike rider and a half lakh looted

लिफ्ट लेकर बाइक सवार से ढाई लाख लूटे

Tue, 19 Jan 2016 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लिफ्ट लेने के बहाने बाइक पर बैठे दो जान पहचान के लोगों ने ही ग्रामीण से ढाई लाख रुपये लूट लिए और उसे नशा सुंघाकर जंगल में डाल गए। तीन दिन बाद होश में आने पर पीड़ितों ने अपनी कहानी सुनाई। पीड़ित ने थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा लिखाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। हालांकि एसओ राजवीर सिंह यादव का कहना है कि उसके पास कोई मुकदमा लिखाने को आया ही नहीं है। कोई इस तरह का मामला लेकर आएगा तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

थाना भुता के ग्राम गूंगा निवासी तेजपाल ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के तमाम अफसरों को भेजी शिकायत में कहा है कि उनका भाई नारायण लाल मलबा, मिट्टी, बजरफुट और रेता ढोने का काम करता है। 13 जनवरी को नारायण सुभाषनगर के होरीलाल से एक लाख 55 हजार रुपये, सुक्खन लाल निवासी मोहल्ला वीर सावरकर नगर से एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। देर शाम करीब आठ बजे रास्ते में डोहरिया शराब भट्ठी के पास देवेंद्र पटेल निवासी श्रीनगर, थाना बारादरी मिल गया। वह उसके भाई की बाइक पर बैठ गया। शराब भट्ठी से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर उनकी जान पहचान का ही विनोद पटेल निवासी नवादा जोगियान, थाना बारादरी मिला और वह भी बाइक पर बैठ गया। आरोप है कि दोनों ने कंथरिया गांव के पास नारायण की बाइक रुकवाकर उससे ढाई लाख रुपये लूट लिए और नशा सुंघाकर जंगल में फेंक गए। तमंचे के बल पर उसके भाई को जहरीला पदार्थ खिलाकर गले में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। दूसरे दिन आसपास के लोगों की सूचना पर नारायण को खेत से उठाकर हरुनगला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन में होश में आने पर नरायण लाल ने पूरी कहानी बताई। वह मुकदमा लिखाने को बिथरी चैनपुर थाने गए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed