फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Katheria Case: Victim tweets to police

कठेरिया प्रकरण : पहले धमकी फिर हुई कार से बेटे कुचलने की कोशिश

Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Katheria Case: Victim tweets to police
tweet
भाजपा के महानगर अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने के प्रकरण के बाद सामने आए प्रापर्टी डीलर आशुतोष शर्मा ने बरेली पुलिस को ट्वीट किया कि उनके बेटे की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मारकर मारने की कोशिश की। उन्होंने फोन पर बताया कि वह फिलहाल इलाहाबाद में हैं। हाल ही में भाजपा के सह मीडिया प्रभारी ने फेसबुक पर उनकी एक पोस्ट पर कमेंट लिखा था कि भाजपा नेताओं पर उंगली उठाने का उन्हें जल्द ही जवाब मिलेगा। इसके बाद उनके बेटे के साथ यह घटना हो गई। हालांकि उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन

आईजी कार्यालय में सात दिन पहले स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड रुक्मिणी देवी और प्रापर्टी डीलर आशुतोष शर्मा ने तीन ऑडियो क्लिप सौंपी थी। ऑडियो में भाजपा कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल और आशुतोष शर्मा की बातचीत थी। रुक्मिणी देवी ने लिखित शिकायत देकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए कि वे उनसे उनके ही प्लॉट पर निर्माण कराने की एवज में तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने मामले की जांच कराने के लिए एसएसपी जोगेंद्र कुमार को निर्देश दिए थे। एसएसपी ने सीओ तृतीय को जांच दी थी। इसी बीच आशुतोष शर्मा ने पुलिस को ट्वीट कर शिकायत की है कि उनके बेटे को कार से टक्कर मारने की कोशिश की गई है। कार के नंबर की जांच करने पर वह गाजियाबाद के अमित शर्मा के नाम पर पंजीकृत मिली है। 
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के मुताबिक उनका परिवार इस हमले के बाद दहशत में है।  उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट का हवाला देते हुए कहा कि जब उन्होंने वाल पर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी की तो भाजपा के सह मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने लिखा था कि चर्चा पाने के लिए किसी पर उंगली न उठाये, आपको इसका जवाब जल्द ही मिलेगा। आशुतोष कुमार ने कहा कि वह जल्द इस मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से करेंगे। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।  उधर, सीओ ने बताया कि आईजी कार्यालय में शिकायत करने के बाद पीड़ित पक्ष उनके पास बयान देने नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तो स्टे लेने इलाहाबाद आया हूं 
आशुतोष शर्मा ने बताया कि ऑडियो क्लिप आईजी कार्यालय में सौंपने तक उन्हें नहीं पता था कि इज्जतनगर थाने में कोर्ट के आदेश से उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। वह बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे ताकि गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे ले सके। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि अभी तक मामले में बयान दर्ज कराने नहीं जा सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed