फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaimal program sword Accessed from Sirfra

जयमाल कार्यक्रम में तलवार लेकर पहुंचा गया सिरफरा

Thu, 18 Feb 2016 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 सिरौली के सिखा गांव में विवाह समारोह में हो रहे जयमाल कार्यक्रम में एक सिरफिरे युवक ने पहुंच कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। जैसे ही दुल्हन दूल्हा के वर माला डालने को उठी तो युवक स्टेज पर तलवार लेकर पहुंच गया और वरमाला डालने से रोक दिया। उसने दुल्हन को उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया मगर बरातियों और घरातियो ने उसे पकड़ कर पीट दिया। उसके पास से एक तमंचा भी मिला। लोगों ने उससे तलवार छीन ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपनी सुरक्षा मे लड़की को विदा कराया।
विज्ञापन

सिरौली इलाके के रामगंगा खादर के गांव सिखा में बुधवार को राहुल कोरी की बहन की शादी थी। रुद्रपुर उत्तराखण्ड़ से बरात आयी थी। बरात को खाना खिलाने के बाद शाम के करीबन आठ बजे जयमाल कार्यक्रम के लिए दुल्हा और दुल्हन पण्डाल मे पहुंचे। जैसे ही दुल्हन दूल्हा को वर माला डालने को उठी वैसे ही गांव के ही हरनाम का बेटा महावीर फिल्मी स्टाइल में अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलहों से लैस होकर स्टेज पर जा धमका और दुल्हन को वर माला डालने से रोक दिया। उसने तलवार लहराते हुए दुल्हन को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। यह देख सभी के सभी भौचक्के रह गए। इसी बीच दुल्हन का भाई राहुल पहुंच कर उनसे भिड़ गया। राहुल को भिड़ता देख महावीर के साथी आगे बढे़ तो बरात और गांव वाले भी राहुल का साथ देने आ गए। महावीर और उसके तीन साथियों को उन लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची सिरौली थाने की चैकी बड़ागांव पुलिस ने वरमाला कार्यक्रम निपटवाया। गांव वालों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम और बरेली के कप्तान को फोन पर सूचना दी। कप्तान ने सिरौली पुलिस को बरात की सुरक्षा और विदा हाने तक गांव मे ही रहने को कहा।
विज्ञापन


सिरौली के प्रभारी एसओ शंकरलाल यादव ने बताया कि बारात में शराब पीकर कुछ लोगों ने उत्पात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed