{"_id":"59248fa34f1c1ba716535c51","slug":"jailed-for-raping-prisoner-has-cut-his-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बलात्कार के आरोपी बंदी ने काट ली अपनी गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बलात्कार के आरोपी बंदी ने काट ली अपनी गर्दन
बरेली।
Updated Wed, 24 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jailed for raping prisoner, has cut his neck
- फोटो : Jailed for raping prisoner, has cut his neck
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के आरोप में जेल में निरुद्ध सोनू ने मंगलवार दोपहर के समय ब्लेड से बाथरूम में पहुंचकर अपनी गर्दन काट ली। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाथरूम से खून बहता देख साथी बंदियों ने शोर मचाया। इस पर जेल प्रशासन ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बंदी का कहना है कि जमानत न मिलने से वह परेशान हो गया था और इसी तनाव में उसने जान देने की कोशिश की।
मूल रूप से कैंट के बुखारा मोड़ का रहने वाला 25 वर्षीय सोनू डेकोरेशन का काम करता है। वह इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर में किराये के मकान में रह रहा था। यहां उसके पिता प्यारेलाल और मां भी रहती हैं। प्यारे लाल टैक्सी चालक हैं। सोनू और उसके साथी राहुल पर 26 अप्रैल 2015 को इज्जतनगर थाने में पड़ोस की नाबालिग लड़की के घरवालों ने बलात्कार का आरोप लगाया था। सोनू को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में निरुद्ध है। चूंकि बलात्कार का आरोप नाबालिग लड़की ने लगाया है, इसलिए उसको जमानत नहीं मिल रही है। मंगलवार दोपहर के समय बाथरूम में पहुंचकर ब्लेड से सोनू ने गर्दन काट ली। जिला अस्पताल में सोनू को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। उसने बताया कि ब्लेड जेल से ही बाल काटने के लिए लिया था। जमानत न मिलने से वह तनाव में आ गया और इसी वजह से उसने जान देने की कोशिश की।
समय पर नहीं आता कैदी तो बचाना मुश्किल
बरेली। जिला अस्पताल लाए गए सोनू को गंभीर हालत में इमरजेंसी से तुरंत आपरेशन थियेटर में शिफ्ट किया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एलके सक्सेना और डॉ. सुनील यादव अर्जेंट कॉल पर पहुंचे। कैदी के गले में तेज ब्लेड से अंदर तक घाव था। फेशियल वेन जोकि गले की सबसे बड़ी नस होती है वह कट चुकी थी, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि अगर कुछ देर और होती तो बचाना मुश्किल था। डॉक्टर आधे घंटे तक आपरेशन में जूझते रहे। प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि कैदी हाथ में भी ब्लेड के निशान थे। अब हालत सामान्य है और इसे जनरल वार्ड में भर्ती किया गया है।