{"_id":"014db28bca29c6aa079a3d6b27e8c229","slug":"intoxication-kidnapping-rape-in-jaipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर अपहरण, जयपुर में रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा सुंघाकर अपहरण, जयपुर में रेप
बरेली
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। एक गांव में बीए में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रधान, उसकी पत्नी और भाइयों पर अपहरण और रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। उसका कहना था प्रधान का भाई कॉलेज जाते समय नशा सूंघाकर उसे कार में डालकर जयपुर ले गया वहां तीन दिन तक रेप किया। छात्रा के भाइयों ने जयपुर जाकर उसे बरामद किया। पुलिस ने रविवार शाम प्रधान के भाई को हिरासत में लेकर प्रधान, उसकी पत्नी और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लड़की को मेडिकल के लिए बरेली भेजा गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है।
छात्रा ने तहरीर में कहा कि 28 दिसंबर की सुबह दस बजे कालेज के गेट के पास कार में आए सिमरा भागपुर के प्रधान अनीस अहमद, उनकी पत्नी रूबी, भाइयों अनीस अहमद और नसरुद्दीन ने तमंचा दिखाकर कार में डाल लिया। आरोप है कि विरोध पर प्रधान ने मुंह पर कपड़ा ठूंसकर नशा सुंघा दिया। रात करीब दो बजे होश आया तो वह एक कमरे में थी। भागने की कोशिश की तो नसरुद्दीन जाग गया। उसे पीटा गया और दुष्कर्म भी किया। सुबह पता चला कि वह जयपुर में है। छात्रा के अनुसार प्रधान, उसकी पत्नी और भाई उसे एक रिश्तेदार के घर में बंद कर चले गए।
इधर, घर वालों ने दबाव बनाया तो अफरोज छात्रा के दो भाइयों को लेकर जयपुर गया और छात्रा को बरामद कर दिया। दोनों 31 दिसंबर को छात्रा को लेकर गांव आ गए। पहली जनवरी को घर वाले शिकायत लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। दो जनवरी को एसएसपी से शिकायत की गई। वहां भी नहीं सुनी गई तो तो तीन जनवरी की सुबह आठ बजे छात्रा तहरीर लेकर खुद थाने पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस ने टहलाती रही। सत्ताधारी नेताओं का दबाव से तहरीर बदलने का दबाव डाला गया। पुलिस ने नसरुद्दीन को घर से उठाकर हवालात में डाल दिया और उसी को ही मुल्जिम बनाने को कहा गया मगर छात्रा नहीं मानी। देरशाम प्रधान अनीस अहमद उसकी पत्नी रूबी, भाई नसरुद्दीन और अफजाल के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार, अपहरण और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
निकाह करो वरना बेच दूंगा
छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रधान का भाई निकाल के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर जयपुर में किसी कोठे में बेचने की धमकी भी दी। उसने जब निकाह करने से इन्कार किया तो वह फोन पर किसी से बात करके उसे मार डालने की बात तक कह रहा था।
पुलिस ने छात्रा पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। महिला सिपाही न होने के कारण मुकदमा कायम करने और मेडिकल कराने भेजने में देर हुई। एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-शिव रतन सिंह इंस्पेक्टर बहेड़ी।
इस मामले से मेरा कोई मतलब नहीं है। मामला प्रेम प्रसंग का भी सकता है। गांव में अभी प्रधानी के चुनाव हुए हैं। साजिश के तहत फंसा कर मेरा और पत्नी का इस मामले में नाम शामिल किया गया है।
-अनीस अहमद प्रधान सिमरा भोगपुर