फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   incrotchment

यूपी में सेना की 2916 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा

Sat, 03 Jan 2015 11:10 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 03 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
incrotchment
बरेली समेत उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भारतीय रक्षा मंत्रालय का 2.37 फीसदी भूभाग अभी तक राजस्व खाते में रक्षा संपदा के नाम नहीं चढ़ पाया है। नतीजा यह कि इन जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहा है। सेना की जमीन पर लोग खेती कर रहे हैं, कई जगह पक्का निर्माण भी कर लिया गया है। इस प्रकरण पर गंभीर संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने ऐसे भूभाग को राजस्व खाते में रक्षा विभाग के नाम पर चढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

रक्षा विभाग की ऐसी जमीनें सूबे में बरेली के अलावा लखनऊ, ललितपुर, गोरखपुर, चित्रकूट, मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ, झांसी, सहारनपुर और गौतमबुद्ध नगर में हैं। राज्य सरकार को भेजे पत्र में रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक रविकांत चोपड़ा ने लिखा है कि इन जिलों में रक्षा विभाग की कुल करीब 123309.966 एकड़ भूमि है। इनमें से 2916.77 का नामांतरण रक्षा विभाग के नाम होना शेष रह गया है। बरेली के नवाबगंज और फतेहगंज पूर्वी स्थित रक्षा विभाग की ऐसी कुल करीब 24.15 एकड़ जमीन है। यह भूभाग सेना के कैंपिंग ग्राउंड के रूप में जाना जाता है। इस पर भी स्थानीय लोगों का अवैध कब्जा है। सेना के कई बार प्रयास के बाद भी यह अतिक्रमण कायम है। राज्य के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त ओपी आर्य ने सभी 11 जिलों के डीएम को ऐसे भूभाग का 15 दिनों में राजस्व खाते में रक्षा संपदा के नाम करने को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed