{"_id":"575c6c414f1c1b520a9c679e","slug":"in-the-case-of-suspended-three-soldiers-prisoner-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैदी भागने के मामले में तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी भागने के मामले में तीन सिपाही निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद की अदालत में जिला कारागार से पेशी पर ले जाते समय बरेली जिले में ट्रेन से कूदकर कैदी भागने के मामले में एसपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इन तीनोें सिपाहियों के खिलाफ बरेली जिले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
बताते चलें कि मुरादाबाद जेल में निरुद्ध रहे शातिर बदमाश हत्या अभियुक्त बब्बन पुत्र जहीर को वर्ष 2015 जुलाई में बाराबंकी जेल भेजा गया था। 9 जून को बब्बन को जिला कारागार से मुरादाबाद की अदालत में पेशी पर ले जाया जा रहा था। बब्बन के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से सिपाही जगतपाल सिंह, पवन कुमार सिंह व राजा सिंह को सुरक्षा के लिए भेजा गया था। चंडीगढ़ एक्सप्रेस से जाते समय बृहस्पतिवार 6 जून की भोर बब्बन बरेली जिले में विसारतपुर थानाक्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से कूदकर भाग निकला था। इस दौरान अपराधी के पीछे कूदा सिपाही पवन कुमार भी घायल हो गया था। इस मामले में लापरवाही मिलने पर जहां बरेली में ही तीनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब इन तीनोें को निलंबित भी कर दिया गया है। बाराबंकी पुलिस लाइन के आरआई बालकृष्ण यादव ने बताया कि तीनाें सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।