फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Bajaj Bike Agency A fire, a stampede

बजाज बाइक एजेंसी में  लगी आग, भगदड़ मची

Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
In Bajaj Bike Agency A fire, a stampede
In Bajaj Bike Agency A fire, a stampede - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नकटिया स्थित बजाज बाइक एजेंसी के शोरूम के स्टोर रूम में रविवार दोपहर करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। स्टोर रूम में रखे टायर जलने से भड़की आग पूरे प्रतिष्ठान में फैलने लगी। यह देख एजेंसी में मौजूद ग्राहक और कर्मी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। छह फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एजेंसी स्वामी के मुताबिक, आग में उनका करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के नकटिया निवासी विजय कुमार की जय देवी आर्मी मोटर्स के नाम से बजाज बाइक की एजेंसी है। यह एजेंसी शाहजहांपुर रोड पर स्थित नकटिया चौकी के पास स्थित है। इसके पास ही साइकिल आर्मी एजेंसी और टायर एजेंसी हैं, जिसमें हिंदुस्तान, जेके और स्पीड कंपनी के टायर बेचे जाते हैं। रविवार दोपहर तीन बजे बाइक एजेंसी के शोरूम के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर रूम में रखे टायर और बाइक के कीमती पार्ट्स आदि जल गए। टायर में लगी आग गोदाम में फैल गई। यह देख एजेंसी में मौजूद लोग बाहर निकलकर भागे। सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। छह फायरब्रिगेड ने पांच घंटे मशक्कत कर आग को बुझाया। एजेंसी स्वामी विजय ने बताया कि कोई नई बाइक तो नहीं जली, लेकिन स्टोर में रखे टायर, बाइक के पार्ट्स और अन्य सामान जल गया। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर रोड पर रही अफरातफरी
नकटिया चौकी के पास बाइक एजेंसी में आग लगने से शाहजहांपुर रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा। आग बुझाने पहुंची फायरब्रिगेड रोड पर ही थी और भीड़ भी काफी लगी थी, जिससे कुछ देर के लिए शाहजहांपुर रोड पर जाम की स्थिति रही। आग बुझ जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed