फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I have no money for alcohol took the lives of father

शराब के लिए पैसा नहीं दिया तो ले ली पिता की जान

Sat, 20 Feb 2016 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
I have no money for alcohol took the lives of father
भोजीपुरा। शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर पत्नी से रात भर झगड़ा करने के बाद इकलौते बेटे ने पिता को गला घोंटकर मार डाला। बचाव को आई मां पर भी फावड़े से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 रिश्ते को कत्ल कर दिल दहला देने वाली यह घटना भोजीपुरा इलाके के गांव पीपलसाना चौधरी में सुबह 10 बजे हुई। गांव के 60 वर्षीय मैकूलाल के इकलौता बेटा सर्वेश एक पैर से विकलांग है और शराब पीने का आदी है। बृहस्पतिवार रात सर्वेश ने मैकूलाल से शराब के लिए पैसा मांगा। पैसा न देने पर वह रात भर बुजुर्ग पिता और अपनी पत्नी सोमवती से झगड़ा करता रहा। यह देखकर सर्वेश की पत्नी पड़ोस के घर में जाकर छिप गई। शुक्रवार सुबह घर पहुंचने फिर से झगड़ा करने लगा और उस पर हमला बोल दिया। तभी सर्वेश की मां सोमवती बचाव को आ गई तो उसने उसके सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल सास को बहू सोमवती डॉक्टर की क्लीनिक पर उपचार कराने लेकर पहुंची। इसी दौरान सिर पर खून सवार किए सर्वेश ने पिता मैकूलाल को गला दबाकर मार डाला। उपचार कराकर घर लौटीं सास-बहू ने जब यह देखा तो शोर मचाया, तभी सर्वेश घर से भाग निकला। घटना की सूचना पर एसओ भोजीपुरा जय प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जयप्रकाश यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कई बीघा जमीन बेचकर पी गया शराब
सर्वेश ने 15 बीघा का एक प्लाट बेचकर शराब पी गया। साथ ही उसने ससुराल से मिली छह बीघा अपने घर की नौ बीघा जमीन भी बेच दी। छह साल पहले उसका सड़क दुर्घटना में बायां पैर कट गया था। बताते हैं कि सर्वेश तभी से शराब पीने का आदि बन गया था। घर में खर्च की किल्लत हुई तो कलह बढ़ गई। इसी कलह में उसने पिता की जान ले ली। सर्वेश की पत्नी सोमवती ने बताया कि अगर वह रात में छिप कर जान नहीं बचाती तथा दिन में उसकी सास न बचाती तो वह उसे जान से मार डालता। सोमवती ने एसओ से कहा साहब इसे जिंदगी भर जेल में डाल दो, वरना जेल से छूटकर उसे मार डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed