फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highlights of the night of August 15 Independence robbery

15 अगस्त की रात आजादी से डाला डाका

Wed, 17 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 17 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की रात कोतवाली पुलिस आराम करती रही। बदमाशों ने इसका फायदा उठाकर रघुवंशी कॉम्पलैक्स की पांच दुकानों के शटर उठाकर लूटपाट की। बैट्री व्यापारी के नौकर और चौकीदार ने इसका विरोध किया तो उन्हें तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया। पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा लिखकर मामला निपटा दिया। रघुवंशी कॉम्पलैक्स कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी से चंद कदम दूरी पर है।  स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के बाद गश्त पर निकली कोतवाली पुलिस आराम करने लगी। चौपुला चौराहे पर जाम होने की वजह से वहां कुछ पुलिस कर्मी नजर आ रहे थे। मूसलाधार बरसात होने की वजह से बाकी किसी सड़क पर पुलिस नहीं थी। चीता मोबाइल के सिपाही बरसात में सिविल लाइंस चौकी में बैठे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर सवार होकर छह बदमाश रघुवंशी कॉम्पलैक्स पर आ धमके। उन्होंने सौरभ जयसवाल के जायसवाल बैट्री के शोरूम के बाहर लेटे उनके नौकर राजेश कुमार और चौकीदार घनश्याम को हाथ-पैर बांधकर कब्जे में ले लिया। विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और दोनों को शांत कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने जायसवाल बैट्री की दो दुकानों के शटरों को उठाकर उसमें से करीब चालीस हजार की नकदी निकाल ली। इनके पड़ोस में स्थित संजीव चौधरी की स्पोर्ट्स एंड फिटनेस की दुकान से नौ हजार रुपये निकाल लिए। यहीं एमसी गुप्ता की यूपी टैक्सटाइल्स एंड हैंडलूम की दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हीं के बराबर में स्थित धवन बैट्री के मालिक आकाश धवन की दुकान का भी बदमाशों ने शटर उठाया और अंदर घुसकर डेढ़ लाख रुपये निकाल ले गए। राजेश ने किसी तरह हाथ-पैर खोलकर घटना की जानकारी अपने मालिक सौरभ जायसवाल को दी। सौरभ ने फोन करके चौकी इंचार्ज को बुला लिया। मंगलवार सुबह व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। एक नेता ने बिरादरी के दरोगा से हमदर्दी दिखाते हुए व्यापारियों को मैनेज करके चोरी की तहरीर लिखवानी शुरू कर दी, लेकिन पीड़ित व्यापारियों ने इसका विरोध कर दिया। बाद में सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो सारी हकीकत सामने आ गई। इस पर उन्होंने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed