फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Hey you here', stained on Damodar's temple

‘अरे तूं यहां’ सुनते ही दामोदर की कनपटी पर दाग दी थी गोली

Sat, 27 May 2017 01:20 AM IST
सीबीगंज। 
सीबीगंज।  Updated Sat, 27 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
'Hey you here', stained on Damodar's temple
‘अरे तूं यहां’ सुनते ही दामोदर की कनपटी पर दाग दी थी गोली - फोटो : ‘अरे तूं यहां’ सुनते ही दामोदर की कनपटी पर दाग दी थी गोली
बीपीएड छात्र दामोदर ने सामने आए हत्यारे से जैसे ही कहा कि अरे तूं यहां कैसे, इतना सुनते ही उसने छात्र की कनपटी पर गोली दाग दी थी। इससे साफ हो रहा है कि हत्यारा जान-पहचान का ही है और वह अचानक दामोदर के पास आया। पुलिस शक के दायरे में आए दुकानदार समेत आधा दर्जन लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उनकी कॉल डिटेल निकाल रही है। साथ ही करीब आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि, अब तक मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। सीबीगंज के गांव सुंदरराशी निवासी दुर्गा प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र दामोदर बीपीएड के साथ ही दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी भी कर रहा था। दो महीने पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने गांव के ही दोस्त सोनू, दामेश्वर दयाल व आशा राम के साथ घर से कुछ दूरी पर लोधी चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति टहलता हुआ उसके पास आया। दामोदर ने उसे देखकर कहा कि अरे तूं यहां कैसे। इतना सुनते ही इस व्यक्ति ने तमंचा निकालकर दामोदर की कनपटी पर गोली मार दी थी और इसके बाद धमकी देते हुए पैदल ही चला गया। घटना को अंजाम देने से पहले दामोदर को गोली मारने वाले व्यक्ति ने दुकान से सामान भी खरीदा था। इसीलिए दुकानदार पर शक जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि हत्या करने वाला दामोदर को अच्छी तरह से जानता था और वह अचानक यहां आया था। 
विज्ञापन

दिल्ली की महिला दोस्त से भी होगी पूछताछ 
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी करने के दौरान दामोदर की वहां एक महिला से भी दोस्ती हो गई। दामोदर की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई रामवृक्ष और छोटे भाई धर्मेंद्र की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटे विवेक कोलकाता में कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि दामोदर की दिल्ली में रहने वाली महिला दोस्त से भी पूछताछ करने के लिए टीम जाएगी। 
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद दामोदर का शव शुक्रवार को गांव ले जाया गया। घटना की जानकारी पर कोलकाता से उसका छोटा भाई विवेक भी गांव आ गया। पुलिस की मौजूदगी में गांव की श्मशान घाट पर दामोदर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच
दिल्ली में महिला दोस्त से उसकी क्या नजदीकियां थी, वह दिल्ली से क्यों आया। परिवार की ही एक महिला से दुकानदार की बढ़ती नजदीकियों से हुई रंजिश में तो नहीं मारा गया दामोदर। सिद्धार्थ नगर में बनवाई जा रही मार्केट का विवाद तो नहीं बना हत्या की वजह। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed