फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   he Board will not become tainted in 35 elderly and Thanadhyksh

मंडल में 35 बुजुर्ग और दागी नहीं बनेंगे थानाध्यक्ष

Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। डीजीपी जावीद अहमद के आदेश पर अमल कराने के लिए डीआईजी आशुतोष कुमार ने रेंज के चारों जिलों के 65 इंस्पेक्टरों में से 30 को थाना प्रभारी बनाने का अनुमोदन दे दिया है। बाकी बचे 35 इंस्पेक्टरों को किसी थाने का चार्ज नहीं मिलेगा। इनमें से कु छ दागी हैं तो कुछ ही उम्र 58 साल के पार हो चुकी है। ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव खत्म होने के बाद अब जिन दागियों और बुजुर्गों के पास थानों का चार्ज है, उन्हें हटा दिया जाएगा। जिन इंस्पेक्टरों के पास फिलहाल चार्ज नहीं है, उन्हें आगे भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
इन बुजुर्गों को नहीं मिलेगी कुर्सी
- हाल ही में चार्ज पाने वाले बरेली की बहेड़ी के इंस्पेक्टर शिवरतन सिंह यादव, इंस्पेक्टर कैंट सूर्यनाथ सिंह यादव की उम्र 58 साल होने परथाना प्रभारियों की कुर्सी जानी है। इसी तरहइंस्पेक्टर एमएम खान 58 साल की उम्र पूरी करने के अलावा सजा भी पा चुके हैं। इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह यादव, सैयद अनवर अली, अवध बिहारी, टीकाराम भारती, राजीव कुमार शर्मा, हरीशंकर सिंह को भी बुजुर्ग होने पर अब थाने का चार्ज नहीं मिल पाएगा। बदायूं के बिल्सी इंस्पेक्टर उदयभान सिंह यादव को 58 साल की उम्र पूरी करने पर हटाया जाना है। बुजुर्ग होने पर इंस्पेक्टर जरीफनगर गंगा सिंह यादव के अलावा इंस्पेक्टर रामलखन यादव और नरेंद्र कुमार यादव को भी अब चार्ज नहीं मिल पाएगा। बुजुर्ग होेने पर पीलीभीत के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र त्यागी को भी थाना प्रभारी बनाए जाने का अनुमोदन नहीं मिल पाया है।  
विज्ञापन


ये दागी नहीं बन पाएंगे थानाध्यक्ष
प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर (बरेली) देवेंद्र सिंह सजा मिलने की वजह से थाना प्रभारी नियुक्त होने को डीआईजी ने अनुमोदन ही नहीं दिया है। एसएसपी की शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र गौड़, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरपाल सिंह, चरन सिंह को दंड मिलने की वजह से चार्ज नहीं मिल पाएगा। शाहजहांपुर में दागी होने पर नरेंद्र पाठक को तो एसपी ने हटा दिया है। यतेंद्र भारद्वाज जलालाबाद कोतवाली में तैनात हैं। उन्हें भी दंड मिल चुका है, इसलिए उन्हें भी हटाया जाना है। निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर आरके चौधरी को भी डीआईजी ने अनुमोदन नहीं दिया है, इसलिए उन्हें भी चार्ज नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर होने पर भी अनुमोदन को आया नाम
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार का रिकॉर्ड ही डीआईजी ऑफिस को नहीं मिल पाया, इसलिए उनके अनुमोदन पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। रिटायर हो जाने वाले इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह और सुभाष चंद्र शुक्ला का नाम भी अनुमोदन की सूची में आया था।
 
70 फीसदी थानों में तैनात होंगे इंस्पेक्टर
सत्ता के बल पर मंडल में फिलहाल तो पिछड़े वर्ग का कोटा यादवों से भरा है, जबकि शासनदेश के मुताबिक सभी बिरादरी के इंस्पेक्टरों को आरक्षण का लाभ देते हुए चार्ज दिया जाना चाहिए। डीजीपी के नये आदेश के मुताबिक 70 फीसदी थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती करने की तैयारी चल रही है। इस पर अमल होते ही कई उप निरीक्षकों के हाथों से भी थानाध्यक्ष की कुर्सी चली जाएगी।



जिला       कुल इंस्पेक्टर   अनुमोदन  
बरेली        34              17
बदायूं        12              08
शाहजहांपुर  10              09
पीलीभीत    09              06

58 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी इंस्पेक्टर को थाना प्रभारी नहीं रखना है। जिन लोगों को सजा मिल चुकी है, उन्हें भी चार्ज नहीं मिलेगा। रेंज के सभी जिलों के कप्तानों को सूची भेजकर ऐसे सभी इंस्पेक्टरों को हटाने के लिए कह दिया है। - आशुतोष कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed