{"_id":"5748ab944f1c1b9b37690f57","slug":"haryana-police-jailed-munnabhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुन्ना भाई को पुलिस ने जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के मुन्ना भाई को पुलिस ने जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 28 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की भर्ती में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले माह आईटीबीपी की भर्ती परीक्षा में चार अभ्यर्थी फर्जी पकड़े गए थे। इससे पहले भी दो अभ्यर्थी पकड़े गए थे। अब जाट रेजीमेंट में एक फर्जी अभ्यर्थी को सेना ने पुलिस के हवाले किया। सेना फर्जी तरीके से आने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस को सौंप रही है लेकिन पुलिस ऐसे अभ्यर्थियों को छोड़ देती है। अब तक सेना भर्ती के दौरान सात फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ चुकी है। इनमें तीन कानपुर में आईटीबीपी की लिखित परीक्षा भी दे चुके थे। इनको पुलिस छोड़ चुकी है। हालांकि जाट रेजीमेंट की आर्डिनेंस में भर्ती होने आए हरियाणा के मुन्ना भाई को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।
जाट रेजीमेंट की आर्डिनेंस भर्ती में गुरुवार को हरियाणा के जींद का अंकित पुत्र करन सिंह पकड़ा गया था। वह अपेन गांव के अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ में शामिल हो गया लेकिन दस्तावेज के सत्यापन के दौरान सेना पुलिस ने फोटो मिलान में पकड़ लिया। पकड़े गए अभ्यर्थी का फोटो मिलान वास्तविक अभ्यर्थी के फोटो से अलग था। 24 मई की दौड़ में ये अभ्यर्थी अपेन गांव के असली आवेदक दीपक की जगह पर शामिल हुआ था। इसके बाद दस्तावेज के सत्यापन होने थे। इसमें दीपक का फोटो लगा था। इसी वजह से सेना पुलिस ने उसे पकड़ लिया। करन को कैंट पुलिस के हवाले किया गया। कैंट में छह माउंटेंन डीओयू प्रोसिडिंग आफीसर अभिजीत कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इससे पहले आईटीबीपी में भर्ती होने आए तीन फर्जी अभ्यर्थी सेना ने पकड़े थे। पुलिस ने इनको छोड़ दिया था।
‘सेना पुलिस ने अंकित को हमे सौंपा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ’ ब्रजेश सिंह, थाना प्रभारी कैंट