फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hariri smuggled from Bareilly arrested in Delhi

बरेली से हेरोइन तस्करी करने वाला दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2017 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Mar 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली से हेरोइन ले जाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले एक ड्रग्स तस्कर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है । उसके पास से 700 ग्राम हेरोइन और एक फोर्ड ईको स्पोर्ट्स एसयूवी गाड़ी भी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम नगर, दिल्ली निवासी सागर उर्फ चिंटू (25) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार को सूचना मिली कि हेरोइन तस्कर सागर उर्फ चिंटू बरेली से हेरोइन लेकर दिल्ली आने वाला है। सूचना के बाद रिंग रोड पर चांदगी राम अखाड़ा के पास फोर्ड ईको कार को जांच के लिए रोका गया। सागर की तलाशी लेने पर उसके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पिता कमल कुमार शराब तस्कर रहा है। उसने अपने पिता के साथ मिलकर पहले शराब की तस्करी की। बाद में दुर्गा नामक शख्स के साथ मिलकर ड्रग्स का भी धंधा करने लगा। इसी दौरान वह बरेली के निहाल उर्फ भाईजान उर्फ भूरा के संपर्क में आया। सागर उससे हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई कर रहा था। पुलिस निहाल तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed