फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hangover driver hanging in tight

तंगहाली में फांसी पर झूल गया ड्राइवर

Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी ने एक ड्राइवर की जान ले ली। लगातार काम न मिलने से अवसाद में आए ड्राइवर ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोष नहीं दिया है। परिवार वालों के कहने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एफसीआई के रिटायर चतुर्थ श्रेणी कर्मी दयाशंकर किला क्षेत्र के गढ़ी रफियाबाद में पुश्तैनी घर में परिवार के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा राजेंद्र उर्फ राजन (35) पत्नी शीतल और तीन बच्चों के साथ छत पर बने कमरे में रहता था। राजन कभी किराये का ऑटो तो कभी बुकिंग पर कार चलाकर परिवार पालता था। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह अपने कमरे में था। पत्नी पड़ोस में गई थी और बच्चे नीचे खेल रहे थे। शाम चार बजे पत्नी कमरे में पहुंची तो राजन का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका देख चीख पड़ी। सूचना पर गढ़ी चौकी प्रभारी मनोज मिश्रा पहुंचे। मौके पर सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि पत्नी और परिवार के सभी लोग उसे प्यार करते हैं। उसे इनमें से किसी से कोई शिकायत नहीं है। वह खुद अपनी जान दे रहा है। पिता दयाशंकर ने बताया कि राजन न तो किसी ऐब में था और न ही उस पर किसी का कर्ज था। वह बेरोजगारी से परेशान था। महीने में एकाध बार ही उसे काम मिल पाता था जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed