फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goli

नशेड़ी ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Thu, 18 Dec 2014 12:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
goli
पति के शराब पीकर घर आने का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पति भाग गया। बेटे की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे की है। थाना मीरगंज के तिलमास गौंटिया का प्रताप सिंह शराब का लती है। शराब पीकर घर पहुंचने पर अक्सर पत्नी कुसुमा देवी से उसका झगड़ा हो जाता था। बुधवार रात भी वह शराब के नशे में  घर पहुंचा। पत्नी कुसुमा देवी ने उसे टोक दिया। इसी बात पर भड़के प्रताप सिंह ने अंटी में रखे तमंचे से पत्नी गोली मार दी और फरार हो गया। घर वाले कुसुमा देवी को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बेटे सोनू ने रात लगभग नौ बजे फोन पर मीरगंज थाने को सूचना दी। इंस्पेक्टर एमएम खान ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed