फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl raped while sleeping

तमंचे के बल पर युवती से रेप

Thu, 08 Mar 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 08 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
girl raped while sleeping
डेमो इमेज
फतेहगंज पश्चिमी के गांव धन्तिया में जेल से जमानत पर छूटे व्यक्ति ने रात में पड़ोस के घर में 18 साल की लड़की से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़की को पीटा। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता गुरुवार को बरेली जाकर एसएसपी से मिली और घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने संगीन दफाओं में एफआईआर दर्ज की। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

जेल से जमानत पर छूटा धन्तिया गांव का युवक वारिस खान 6 मार्च 2018 की रात पीड़िता के घर में घुस गया। घटना के वक्त उसके पिता मजदूरी करने गया  था। मां बरामदे में और पीड़िता कमरे में सो रही थी। वारिस कमरे में पहुंचा और तमंचे के बल पर बलात्कार किया। पीड़िता ने बुधवार को मां संग थाने पहुंचकर तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। गुरुवार को पीड़िता बरेली पुलिस दफ्तर में एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मिली और आपबीती सुनाई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फतेहगंज पश्चिमी एसएचओ को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए। वारिस खान के विरुद्ध तमंचे से डरा-धमकाकर रेप करने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed