फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gave the woman hanging in economic life

आर्थिक तंगी में महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 27 Feb 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 27 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पीर बहोड़ा में रिक्शा चालक की 39 वर्षीय पत्नी महरुन्निशां ने फांसी पर लटककर जान दे दी। महिला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवारवाले पुलिस को बिना बताए ही शव को सुपुर्दे खाक करना चाहते थे। इसी बीच पता लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पर विरोध की वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के पीर बहोड़ा निवासी मुशर्रफ खां की शादी 22 साल पहले असगर अली खां की बेटी से हुई थी। शादी के बाद मुशर्रफ खां ससुराल में ही रहने लगा था। इसी बीच असगर अली पांच बच्चों को छोड़कर मर गया। मुशर्रफ के भी सात बच्चे हैं। इन सभी को मुशर्रफ ही रिक्शा चलाकर पालने लगा, लेकिन आर्थिक संकट बना रहा। बीते कुछ समय से मेहरुन्निशां बीमार भी हो गई थी। शनिवार रात करीब एक बजे दुपट्टे का फंदा बनाकर मेहरुन्निशा छत के गार्डर के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिवारवालों ने मेहरुन्निशां को किसी तरह फंदे से उतारा। परिवारवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। इस पर पुलिस ने परिवारवालों से यह लिखवाकर ले लिया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। उन्हें इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है। प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मुशर्रफ रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा था। महिला ने दिमागी तौर पर परेशान होकर आत्महत्या की है, लेकिन कोई भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed