फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ?froud in army

क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड कर्नल को ढूंढ निकाला

Wed, 25 Feb 2015 01:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 25 Feb 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
इन लड़कों के भर्र्ती को दिए गए आवेदनों और स्कूल में दर्ज पते अलग-अलग पाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाने के बाद क्राइम ब्रांच अब गैंग को ट्रेस करने में जुट गई है। मेरठ में आदेश गुर्जर का ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। उसके साथी सेना के रिटायर्ड कर्नल का पता और आदेश के मोबाइल नंबर पुलिस ने हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन

29 दिसंबर को भर्ती बोर्ड के कर्नल राजीव दीक्षित ने जिन ग्यारह लड़कों को कैंट पुलिस के हवाले किया, उनके बारे में क्राइम ब्रांच काफी जानकारी जुटा चुकी है। विवेचना के दौरान दो लड़कों के पते ही असली मिले हैं लेकिन उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र असली नहीं है। बाकी लड़कों में से किसी का पता असली नहीं निकला है। पकड़े गए लड़कों में से पांच मेरठ के रहने वाले हैं। बाकी भी ऐसेे हैं जिनका मेरठ से कोई न कोई नाता रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेरठ के थाना जानी के डूंगर गांव के आदेश गुर्जर ने अपने इलाके के विजेंद्र से भी सेना में भर्ती कराने के लिए छह लाख रुपये लिए थे लेकिन विजेंद्र भी पकड़ा गया। जेल से छूटने के बाद उसने अपनी रकम मांगी तो आदेश ने उसकी हत्या कर दी थी। 2013 में आदेश गुर्जर और उसके साथी रिटायर्ड कर्नल आदित्य के खिलाफ कैंट में मुकदमा दर्ज हुआ। इस दौरान मेरठ के सरधना थाने के दबसुआ गांव के गौरव शर्मा, अनिल कुमार और विकास कुमार भी पकड़े गए थे। क्राइम ब्रांच ने यह भी पुष्टि की है कि पल्लमपुरम मेरठ के निवासी और निजी कंपनी चलाने वाला रिटायर्ड कर्नल आदित्य ही आदेश के साथ मिलकर लड़कों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का कारोबार करता है। यहां पकड़े गए लड़कों भी मेरठ में ही फंसाकर पांच-पांच लाख रुपये की एवज में भर्ती कराया गया था। एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़ा करके भर्ती हुए लड़कों के खिलाफ सुबूत मिल गए हैं। आदेश और रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी सुबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द इस गैंग का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed