फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friendship first , then began to blackmail

पहले दोस्ती की फिर करने लगा ब्लैकमेल

Sat, 20 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नई बस्ती बंशीनगला के युवक ने कैंट की लड़की से दोस्ती करके उसे होटल में बुलाकर हाथ-मुंह बांधकर अश्लील फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने लगा। एक बार उसने लड़की के खाते से निकलवाकर 25 हजार रुपये ले भी लिए। दोबारा लड़की ने डिमांड पूरी नहीं की तो उसने व्हाट्सएप पर उसके अश्लील फोटो भेज दिए। रुपये नहीं होने की बात कहने पर लड़की का मोबाइल ही लेने के लिए आरोपी पहुंच गया। यहां लड़की ने रिश्तेदारों की मदद से उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बड़े बाजार में निजी कंपनी में काम करने वाली लाल फाटक निवासी लड़की ने बताया कि उसकी दीपक मिश्रा निवासी नई बस्ती बंशीनगला, थाना सुभाषनगर से दोस्ती हो गई। इसके बाद उसका घर आना-जाना हो गया। आठ दिन पहले उसने फोन पर बुलाया और होटल में ले जाकर पहले तो बातें करने लगा। इसके बाद उसने कपड़े उतारने को कहा। मना करने पर आरोपी ने जोर जबरदस्ती कर उसके ही दुपट्टे से हाथ और मुंह बांधकर मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। इसके बाद उसे धमकाने लगा कि मेरे मन के मुताबिक बात नहीं मानी तो वह उसकी फोटो इंटरनेट पर डाल देगा। वह डरी सहमी घर चली गई। दो दिन पहले फिर से दीपक ने उसे फोन करके धमकी दी कि पच्चीस हजार रुपये नहीं दिए तेरी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालकर बदनाम कर दूंगा। लड़की के मुताबिक उसने बैंक के निकालकर दीपक को 25 हजार रुपये दे दिए। बृहस्पतिवार को दीपक ने फोन पर फिर से धमकाना शुरू कर दिया। कहने लगा मुझे और रुपये लाकर दो, वरना तुम्हारी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल रहा हूं। उसने रुपये न होने पर दीपक से काफी मन्नत की, लेकिन नहीं माना। उसने उसके व्हाट्स एप पर उसकी अश्लील फोटो भेज दी। कहने लगा रुपये नहीं हैं तो अपना मोबाइल ही दे दो। शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे उसने दीपक को मोबाइल देने के बहाने से गांधी उद्यान में बुला लिया। इसी बीच उसके परिचित भी वहां पहुंच गए। विवाद होने पर मोबाइल समेत वह दीपक को कोतवाली ले आए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसकी गिरफ्तार कर ली है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया जाएगा।    
विज्ञापन

 
मां तो फैसले को राजी हो गई थी
-दीपक की मां ने बेटे की गलती के लिए माफी मांगते हुए उसके खिलाफ मुकदमा न लिखाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। लड़की की मां को दीपक की मां ने एक बार तो फैसला करने के लिए राजी भी लिया था, लेकिन फिर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed