{"_id":"57338dd44f1c1bc348919bd7","slug":"friends-have-taken-the-girl-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पिटाई कर लड़की को उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पिटाई कर लड़की को उठा ले गए
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 12 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर इलाके के प्राइवेट अस्पताल के बाहर दोस्त की पिटाई कर परिवार वाले लड़की को जबरन उठा ले गए। लड़की को उन्होंने उसकी मां के बीमार होने के बहाने दोस्त के साथ बुलाया था। यह प्रेमी युगल लड़की के परिवार वालों की मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज करकेपति-पत्नी की तरह रह रहा था। पीड़ित युवक ने घटना के बाद पत्नी की जान को खतरा बताते हुए प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन वहां किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। अब एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
शीशगढ़ के गांव बूंची की नाहिदा परवीन ने शाही थाने के गांव बसई के अबरार अहमद से परिवार की मर्जी से बिना दो महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात सीबीगंज के एक डिग्री में पढ़ाई के दौरान हुई थी। नाहिदा की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को दोनों की सुरक्षा की हिदायत दी है। 13 अप्रैल को शीशगढ़ थाने में तैनात दरोगा और उसके चार-पांच साथियों पर अबरार के चचेरे भाई की दुकान में जमकर तोड़फोड़-मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस टीम पर महिलाओं ने छेड़छाड़ का इल्जाम लगा था। बताते हैं कि बुधवार को लड़की वालों ने मां की गंभीर बीमारी के बहाने नाहिदा को बुला लिया। अबरार भी पत्नी के साथ सास को देखने के लिए अस्पताल आ गया। दोनों जैसे ही अस्पताल पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद लोगों ने नाहिदा को कब्जे में ले लिया और अबरार को लात-घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। अबरार हमलावरों के चंगुल से किसी तरह छूटकर प्रेमनगर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए एफआईआर लिखने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि हमारे इलाके में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। अस्पताल के सामने का इलाका तो बारादरी में लगता है।