फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four friends, try to take in the car

चार सहेलियों को कार में उठा ले जाने की कोशिश

Sat, 02 Jan 2016 01:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 02 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Four friends, try to take in the car
बरेली/फरीदपुर। नए साल के पहले ही दिन शोहदों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। स्कूल जा रही चार सहेलियों को कार सवार शोहदों ने सरेराह अपनी चलती कार में खींचकर उठा ले जाने की कोशिश की। लड़कियों के शोर मचाने पर पब्लिक ने शोहदों को घेरकर जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस शोहदों को पकड़कर थाने ले आई। उनमें एक होमगार्ड जवान का बेटा भी शामिल था। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 कस्बे के मोहल्ला परा की लड़कियां सहेली हैं और चारों कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारह में पढ़ती हैं। आसपास घर होने के कारण चारों एक साथ ही घर से निकलकर स्कूल जाती हैं। इन लड़कियों को पिछले कई दिन से शोहदे परेशान कर रहे थे। वह स्कूल आने जाने के दौरान लड़कियों का पीछा भी करते थे। यह बात लड़कियों ने अपने घर बताई तो अभिभावकों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस कॉलेज के आसपास खड़ी हो गई और अभिभावक भी अलर्ट हो गए। सुबह आठ बजे शोहदों ने दबंगई की उस समय सारी हदें लांघ दीं, जब लड़कियां राज मार्ग से होते हुए स्कूल जा रही थीं। शोहदों ने अपनी चलती कार में चारों लड़कियों को खींचकर उठा ले जाने की कोशिश की। लड़कियों से छेड़छाड़ भी की गई। जिससे घबराकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अभिभावकों के साथ पब्लिक और पुलिस वाले भी आ गए और दो शोहदों को घेरकर पकड़ लिया। एक शोहदा भाग निकला। कॉलेज से कोतवाली तक शोहदों को पीटते हुए लाया गया। पकड़े गए एक शोहदे ने अपना नाम वसीम निवासी मोहल्ला मिर्धान बताया। वसीम के पिता जाफर लकड़ी का कारोबार करते हैं। जबकि दूसरा आरोपी तालिब है, जिसके पिता थाने में होमगार्ड जवान हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपनी तरफ से पास्को एक्ट और छेड़छाड? के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।  पुलिस को चकमा देकर तीसरा आरोपी इकराम फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।  साथ ही शोहदों की बरामद कार को पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
विज्ञापन

0
अक्सर होती है छेड़छाड़
छेड़छाड़ का अड्डा बन चुके राजमार्ग के पास पास लड़कियों के दो कॉलेज हैं। इस कारण लड़कियों का एक साथ जाना होता है और वहां पर ही टेंपो स्टैंड बना है। यहां लोगों की भीड़ भी रहती है। बताते हैं कि इसी का लाभ शोहदे उठा लेते हैं और भागने में भी सफल हो जाते हैं। व्यापारियों द्वारा लगातार कई बार शिकायत भी की गई पुलिस ने कई बार अभियान चलाया, लेकिन घटनाएं नहीं रुकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
फरीदपुर। राजमार्ग की घटना के साथ मोहल्ला मिर्धान में एक नाबालिग लड़की को देख कर एक युवक अपने साथी के साथ उसके घर में घुस गया और लड़की को दबोच लिया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग बचाव को आ गए। युवक मौका पाकर भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed