फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing at the police station premises , bike lit

कोतवाली परिसर में फायरिंग, बाइक जलाई

Mon, 16 May 2016 01:09 AM IST
Updated Mon, 16 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Firing at the police station premises , bike lit
जली हुई बाइक
कोतवाली के कर्मचारी क्वार्टर में शनिवार देर रात फायरिंग हुई। हेड कांस्टेबल के बेटे ने अपने पड़ोसी कांस्टेबल के क्वाटर के सामने फायर किया और उनकी बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक जल गई। पीड़ित कांस्टेबल के परिवार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन

कांस्टेबल हरि प्रकाश का परिवार कोतवाली के क्वार्टर में रहता है। उनकी पोस्टिंग मुरादाबाद में है। हरि प्रकाश की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि शनिवार रात को पड़ोसी हेड कांस्टेबल का बेटा मनु गौतम अचानक आ धमका और उनसे गाली गलौज करने लगा। घर में मौजूद बेटे अभिषेक और सुमित ने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर आरोपी मनु ने एक फायर किया और गेट के पास खड़ी बाइक को पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। पीड़ित कांस्टेबल के अनुसार आरोपी मनु का एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसको लेकर वह उनके परिवार से दुश्मनी मानता है। हरि प्रकाश ने बताया कि उन्होंने मनु के पिता हेड कांस्टेबल वीरेंद्र गौतम से शिकायत की। उनका कहना है कि उनका अपने बेटे से कोई वास्ता नहीं है। कोतवाली प्रभारी सुधीर पाल धामा का कहना है कि देर रात पुलिस स्टाफ के क्वार्टरों में फायरिंग और बाइक में आग लगाने की घटना हुई थी। कांस्टेबिल के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed