{"_id":"59ecfe1d4f1c1b87698b6e30","slug":"firing-at-chotar-s-house-nine-injured-in-election-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनावी रंजिश में कोटेदार के घर पर फायरिंग, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में कोटेदार के घर पर फायरिंग, नौ घायल
बरेली।
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
गांव में तैनात पुिललिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगौती गांव में कोटेदार और प्रधान पक्ष के बीच चल रही चुनावी रंजिश में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। ग्राम प्रधान के पति ने दो दर्जन समर्थकों के साथ कोटेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ग्राम प्रधान के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोटेदार पक्ष की तरफ से 17 लोगों के खिलाफ बलवा, जान से मारने की नीयत से फायरिंग सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष के भी चार लोगों ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इसे पेशबंदी बताते हुए फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सिंगौती की ग्राम प्रधान के पति अल्ताफ हुसैन और कोटेदार रवि प्रताप सिंह के बीच प्रधानी के चुनाव के समय से ही तनातनी चल रही है। दो महीने पहले कोटे के लिए बुलाई गई खुली बैठक में गांववालों ने रवि प्रताप को कोटेदार चुन लिया तो प्रधान पक्ष और ज्यादा रंजिश मानने लगा। बताया जाता है कि रविार सुबह करीब नौ बजे कोटेदार पक्ष के रघुराज प्रताप सिंह को प्रधान के पति अल्ताफ हुसैन ने अपने घरवालों की मदद से पीट दिया। इस मामले की उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि करीब दो बजे अल्ताफ हुसैन, अख्तर नवाज आदि लाइसेंसी बंदूक और तमंचों से लैस होकर कोटेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।
अचानक हुए इस हमले में कोटेदार पक्ष के विक्की सिंह, चंद्रपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, सचिन सिंह, राकेश कुमार, वेदपाल सिंह, बुद्धपाल सिंह, राकेश कुमार और ब्रह्मस्वरूप छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर सीओ जोगेंद्र लाल, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह कटियार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में विक्की सिंह की हालत चिंताजनक है। कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने अख्तर नवाज, प्रधान के पति अल्ताफ हुसैन, अशरफ अली, बब्बू खां, तारिक नवाज, शहनवाज, हारून, रहीस, माशूक समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोटेदार पक्ष के रघुराज प्रताप के साथ प्रधान के पति द्वारा मारपीट की रिपोर्ट होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस अगर गांव जाकर इस मामले में कार्रवाई कर देती तो फायरिंग की घटना नहीं होती।
विज्ञापन
दरोगा के सामने हुआ पथराव
हलका दरोगा फायरिंग की सूचना पर चुरैली डाम चौकी से एक सिपाही लेकर गांव पहुंच गए। उनके सामने ही प्रधान पक्ष के लोगों ने कोटेदार के घर पर फायरिंग के बाद पथराव करना शुरू कर दिया। इससे कोटेदार पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने भी पथराव किया। पुलिस की मौजूदगी में ही यह सब होता रहा लेकिन दरोगा इसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और बाइक लेकर वहां से खिसक गया।
वर्जन-
ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से फायरिंग की गई है। दीवारों पर छर्रों के निशान हैं। कई लोग घायल हुए हैं। प्रधान के पति समेत उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में दहशतगर्दी का माहौल कायम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
- सुरेंद्र सिंह कटियार, इंस्पेक्टर बहेड़ी।