फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female chief accused him of Gangerp , FIR

महिला प्रधान ने लगाया गैंगेरप का आरोप, एफआईआर

Mon, 05 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
एक गांव की महिला प्रधान ने पूर्व प्रधान के बेटों समेत तीन लोगों पर घर में घुसकर गैंगेरप का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपियों का कहना है कि पेशबंदी के तहत झूठा मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन

प्रधान का कहना कि 20 जुलाई की रात उनके पति किसी काम से बाहर गए थे। वह बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान के बेटे नरायन दास, रूपेश गांव के ही बालकिशन को लेकर घर में घुस आए और उन्हें दबोच लिया। तीनों ने बलात्कार किया। विरोध पर गालीगलौज और मारपीट भी की। पड़ोस के लोग पहुंचे तो तीनों जान से मार डालने की धमकियां देते भाग गए। अगले दिन प्रधान थाने पहुंची और आपबीती बताई लेकिन पुलिस ने एफआईआर लिखने के बजाय भगा दिया। इसके बाद 156/3 के तहत एसीजेएम सेकंड कोर्ट में इश्तगासा दायर किया गया। एसीजेएम सेकंड कोर्ट के आदेश पर शाही थाने में घर में घुसकर गैंगरेप और संबंधित धाराओं में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, नरायन दास का कहना है कि चुनावी रंजिश में पेशबंदी के तहत झूठा मुकदमा लिखाया गया है। उनकी समर्थक एक महिला ने महीने भर पहले प्रधान के पति, उसके बेटों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, यौनशोषण करने और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed