{"_id":"57bca6b34f1c1bc21fd504bf","slug":"father-with-a-knife-bled-godkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर को चाकू से गोदकर लहूलुहान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर को चाकू से गोदकर लहूलुहान किया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के केवल सात महीने में हजियापुर के शबरान खान और माहिनूर का रिश्ता टूटने के कगार पर है। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर शबरान ने पत्नी को पीटा और अपने ससुर चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। घटना की तहरीर मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बानखाना निवासी मोइन अहमद ने करीब सात महीने पहले अपनी बेटी माहिनूर की शादी हजियापुर के शबरान खान से की थी। मोइन अहमद का आरोप है कि शबरान को अपने मकान की छत बनवाने के लिए दो लाख रुपये चाहिए। उसने यह रकम मायके से लाने के लिए पत्नी माहिनूर पर दबाव बनाया। उसके मना करने पर शबरान ने मारपीट शुरू कर दी। चार दिन पहले माहिनूर अपने पिता मोइन के साथ मायके चली गई। मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शबरान अपनी ससुराल बानखाना पहुंचा। जहां कहासुनी होने पर शबरान ने पत्नी माहिनूर के थप्पड़ जड़ दिया। उसके पिता मोइन ने इसका विरोध किया तो शबरान ने चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए इससे पहले हमलावर शबरान मौके से भाग गया। इसके बाद मोइन और माहिनूर ने थाना प्रेमनगर जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।