{"_id":"5a6639754f1c1bca798b53e3","slug":"family-members-left-infant-with-dead-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की लाश के साथ दुधमुंहों को रोता छोड़ घरवाले फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की लाश के साथ दुधमुंहों को रोता छोड़ घरवाले फरार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज लोभी ससुरालियों ने जहर देकर नवविवाहिता की हत्या कर दी। दोनों दुधमुंहे बच्चों को मां की लाश पर बिलखता छोड़कर मृतका के पति, ससुर कमरा बंद कर अन्य परिजनों के संग फरार हो गए। थाना शाही के गांव वसई निवासी मृतका के पिता ने बेटी के पति, ससुर के विरुद्ध मिलक कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
वसई निवासी मक्खनलाल ने बेटी किरन का विवाह ढाई साल पहले रामपुर जिले की मिलक कोतवाली के गांव ऐंचोरा में विशेष गंगवार पुत्र भगवत शरण के साथ किया था। दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। बात-बात पर कम दहेज लाने का ताना मारते थे। इस बीच दो बच्चे आकाश (डेढ़ साल) और सुभाष (3 माह) भी पैदा हुए लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। ऐंचोरा के एक ग्रामीण के फोन पर पिता मक्खनलाल गांव के अन्य लोगों को लेकर सोमवार सुबह ऐंचोरा पहुंचे और कमरा खुलवाया तो बेटी की लाश के पास दोनों दुधमुंहे बच्चों को बिलखते देख उनके होश उड़ गए। मृतका का पति विशेष और ससुर भगवत शरण परिवार के अन्य लोगों को लेकर फरार हो चुके थे। मक्खनलाल ने मिलक कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बेटी को उसके पति-ससुर ने शनिवार रात ी जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी और दोनों मासूम बच्चों को मां की लाश के पास बिलखता छोड़ कमरा बंद कर फरार गए। ग्रामीणों ने बंद कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो मक्खनलाल को फोन पर अनहोनी की सूचना दी थी। मक्खनलाल की मौजूदगी में मिलक कोतवाली पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में आरोपी पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम होकर किरन की लाश वसई पहुंची तो परिवार समेत पूरे गांव में घंटों कोहराम मचा रहा।