फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Failure again Bikam student commits suicide

बीकाम में दोबारा फेल होने पर छात्र ने की खुदकुशी

Thu, 12 May 2016 01:26 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली Updated Thu, 12 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी के 18 साल के बेटे शुभम ने बीकाम में दोबारा फेल हो जाने पर खुदकुशी कर ली। रिजल्ट आने के बाद से वह तनाव में था। बुधवार शाम को उसका शव घर के पास ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सूचना पर घर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के न्यू रेलवे कालोनी में रहने वाले स्वतंत्र कुमार रेलवे में कर्मचारी हैं। पुलिस के मुताबिक, शुभम की मां ने उसे शाम साढ़े चार बजे फांसी पर लटका देखा। वह घर के एक कमरे में पड़ी टीन शेड में लगे पाइप में दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। इज्जतनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक, पिता स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बेटे का कुछ दिन पहले रिजल्ट आया था, जिसके बाद से अवसाद में था। परिवार वालों के दबाव के बाद भी उसने घर पर रिजल्ट नहीं बताया था। पिता ने बताया कि वह पिछले वर्ष भी बीकॉम के प्रथम वर्ष की परीक्षा पास नहीं कर सका था। इस बार उसने इम्पूर्वमेंट परीक्षा दी थी। इसे भी वह पास नहीं कर पाया। इसी से परेशान होकर उसने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। शुभम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। घटना के समय पिता स्वतंत्र अपने कार्यालय में थे।  शुभम की मां और दोनों भाई घर पर ही मौजूद थे। मां ने बताया कि आधा घंटा पहले शुभम टीवी देख रहा था। साढ़े चार बजे जब वह कमरे से झाडू लेने गईं तो बेटे को फांसी पर लटका देखा। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। डिप्रेशन में आकर शुभम ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


शुभम के मोबाइल फोन के मैसेज आदि से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।  कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी। - रामगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed