फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Facebook friendships swindled five million

फेसबुक पर दोस्ती कर पांच लाख ठग लिए

Mon, 18 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी करने के दौरान मुजफ्फनगर के युवक से फेसबुक पर दोस्ती करके आंवला की लड़की ने पांच लाख रुपये ठग लिए। न तो नौकरी लगी न ही रकम वापस मिली। अब युवक को धमकी मिल रही है। आंवला पहुंचे युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मुजफ्फरनगर के थाना तितावी इलाके के लड़ुआ गांव निवासी अहसान अली ने बताया कि चार साल पहले वह सऊदी अरब में नौकरी करता था। फेसबुक पर उसकी आंवला की एक लड़की से दोस्ती हो गई। उसने अपनी मजबूरी बताकर तीस हजार रुपये मांगे तो तीन मई 2013 को वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से लड़की को भेज दिए। इसके बाद वह भारत आ गया तो लड़की ने फोन पर भी बात करनी शुरू कर दी। लड़की ने उसे कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर अपने रिश्ते के भाई से मिलवाया और पांच लाख रुपये देने की बात तय हुई। युवक ने बताया कि दस नवंबर 2014 को दोनों ने उसे बाहर जाने को तैयार करने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिये। 14 नवंबर 2014 को एक लाख,  आठ दिसंबर को 25 हजार खाते में फिर खाते में डाले गए। इसके बाद पीएनबी के खाते में 15 नवंबर से 17 दिसंबर 2014 तक छह बार में दो लाख 70 हजार रुपये जमा किए। उसने एसएसपी मुजफ्फनगर को पत्र देकर उसने न्याय मांगा। आंवला कोतवाली में भी उसने आरोपियों से रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed