{"_id":"36e64d486ece48faba395e13096b0342","slug":"entered-the-house-beaten-and-killed-neighbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे पड़ोसी को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे पड़ोसी को पीटकर मार डाला
बरेली
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान बच भी सकती थी
-शनिवार की रात करीब सवा दो बजे सबसे पहले ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी से दो होमगार्ड को लेकर सिपाही संदीप परसौना गांव पहुंचा। वह मैजिक भी साथ ले गए थे। गांव की प्रधान पति और ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से युवक को मैजिक से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन वह ले जाने को तैयार नहीं हुए। सिपाही का कहना था कि उसकी हालत सही नहीं है। हम उसे नहीं ले जा सकते हैं। रविवार की सुबह करीब पांच बजे युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस समय से मैजिक से ले जाकर उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करा देते तो उसकी जान बच सकती थी।
लुटाता था कमाई
-मृतक युवक की पत्नी ने कहा कि उसके पति दस साल से शराब के आदी थे। वह अपनी बेटियाें को कारचोब का काम करके पालती है। खर्चे के लिए रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज करते थे। पड़ोसी के घर रोजाना का आना-जाना था। जो कमाते थे, उसी के घर पर ही खर्च कर देते थे। आए दिन इसी बात को लेकर उसका झगड़ा होता था। छह बेटियों के पिता होने के बाद ऐसी हरकत पर कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। शनिवार को भी शाम को अपने बच्चों को पीटा था। इसकी वजह से बच्चे उससे खौफजदा थे। पीटने के बाद ही रात में करीब डेढ़ बजे मुझसे झगड़ा करके घर से निकल गए थे।
यह मुकदमा तो सबको बचा लेगा
- मृतक युवक पर लिखा गया रेप का मुकदमा सही पाया जाता है तो पोड़ोसी का पूरा परिवार हत्या के आरोप से बच सकता है। पुलिस का तर्क है कि बलात्कार के आरोपी की अपने बचाव में हत्या तक की जा सकती है। सीओ ने कहा कि महिला से बलात्कार का आरोप सही साबित होने पर आरोपी मुकदमे से बरी हो सकते हैं।
विज्ञापन
गुस्से में गुप्तांग भी कुचला
महिला के साथ पकडे़ जाने पर उसके परिवार वालों ने उसे पकड़ने के बाद गुप्तांग ईंट से कुचल दिया। खून बहता हुआ ही वह नशे में सलीम के घर से भाग गया था।
पशु तस्करों का कैरियर था
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की गांव में आम शोहरत सही नहीं है। पड़ोसी के परिवार के अलावा गांव की और भी कई महिलाएं उसकी शिकायत कर रही हैं। कई बार तो पुलिस ने उसे महिलाओं के साथ बदतमीजी करने पर दूसरे आरोपों में जेल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि वह पशु तस्करों के लिए कैरियर का काम करता था। बिथरी चैनपुर के बाजारों से खरीदे जाने वाले पशुओं को वह पशु तस्करों के बताए गए स्थानों पर पहुंचाकर एक हजार रुपये लेता था। इस कमाई का हिस्सा घर पर नहीं देता था। शराब और अय्याशी में ही वह अपनी कमाई लुटाता था।