{"_id":"58680b0a4f1c1b3f7aeeb386","slug":"elderly-woman-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
elderly-woman-shot-dead
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमरावा गांव में घर में सो रही 65 वर्षीय बुुजुर्ग महिला चंपा देवी की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उनके पति भी जख्मी हो गए। महिला को सोते समय करीब से गोली मारी गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। बेटे ने अपनी पहली ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत दर्ज कराया है। पुलिस नामजदगी को लेकर संशय की स्थिति में हैं। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
शनिवार को थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गंाव सिमरावा निवासी पप्पू उनकीमाता चंपादेवी और पिता छोटेलाल अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे आए और लिहाफ उठाकर चंपादेवी के सीने में 315 बोर के तंमचे से गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। गैलरी में चारपाई पर सो रहे छोटेलाल पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे गोली लगने पर वह भी जख्मी हो गए। फायर की आवाज सुनकर चंपा देवी का इकलौता बेटा पप्पू जाग गया। पप्पू ने बताया कि बाहर आकर शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। तब तक हत्यारे फायर करते हुए फरार हो गए। घटना सूचना पर एसपी देहात यमुना प्रसाद क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह थाना अध्यक्ष गजेन्द्र त्यागी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। इस दौरान पप्पू ने बताया कि उसकी पहली के परिवार वालों ने चंपादेवी की हत्या की है। वह उससे रंजिश रखते हैं। पुलिस ने फिलहाल पप्पू ने की तहरीर पर उसकी पहली पत्नी के परिवार वालों छह लोगों के खिलाफ खिलाफ धारा 147,148,149,307,302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। नामजदों में गंाव पुल खमरिया, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत निवासी चचिया ससुर निंरजन, मोहन लाल,चचेरा साला बिंकल, निलंबर, गुलजारी व साढ़ू टिंकू निवासी ग्राम सेढ़ा, थाना देवरनिया शामिल हैं।
हत्या के पीछे की वजह शादी टूटना बताई
पप्पू की शादी 23 मार्च 2015 को अनीता उर्फ धर्मवती गंाव पुल खमरीया थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत के साथ हुई थी। एक सप्ताह के अंदर ही दोनों का विवाद हो जाने पर पप्पू ने पत्नी को छोड़ दिया था। लड़की के परिवार वालों ने पप्पू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और 376 बलात्कार के आरोप में थाना जहानाबाद में मुकदमा दर्ज करा दिया था। पप्पू ने थाना सीबीगंज के परसाखेडा निवासी विधाराम की लड़की राखी से शादी कर ली थी। उधर राखी से शादी के बाद पप्पू पहली पत्नी के आरोपों में जेल चला गया। तीन माह के बाद जमानत पर छूट कर आया और दूसरी पत्नी के साथ घर में रहने लगा। पप्पू के खिलाफ मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
मुझे मारने आए थे मां को मार गए
पप्पू ने बताया कि जब बह फास्ट ट्रक कोर्ट पीलीभीत में तारीख करने जाता था तो पहली पत्नी के परिजन के परेशान करते हैं और धमकिया देते थे। इसके बाद पहली पत्नी के मायके वालों ने घर में घुसकर चंपादेवी की गोलीमार कर हत्या दी। छोटे लाल को गोली मारकर घायल कर दिया पप्पू का कहना की वो मुझे मारने के इरादे से आये थे। लेकिन मै बच गया।
चंपादेवी की हत्या की बारीकी के छानबीन की जा रही है। पप्पू की कहानी पर संदेश लग रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करके असलियत सामने लाई जाएगी- यमुना प्रसाद, एसपी देहात