फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ED candidates and families account Spinning

ईडी ने खंगाले प्रत्याशियों और परिजनों के खाते

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ED candidates and families account Spinning
आयकर विभाग
नेताजी नोटबंदी से तो बच गए लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथपत्र में फंस सकते हैं। बरेली के ऐसे 35 नेताओं की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जन्मकुंडली निकाल ली है। उनके शपथपत्रों  में शामिल किए गए खुद, पत्नी और बच्चों के संपत्ति के ब्योरे की पड़ताल शुरू कर दी है। उनके खातों से एक साल के दौरान हुए लेन देन की आयकर की प्रवर्तन निदेशालय टीम बैंकों से गोपनीय तरीके से जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन

रिटर्निंग आफीसरों ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर  प्रत्याशियों के शपथपत्र  डाले थे। प्रवर्तन निदेशालय ने बरेली के 96 प्रत्याशियों में से 35 के खातों को जांच के लिए निकाल लिया है। उनमें आय से अधिक संपत्ति के मामले खुलने की संभावना तलाशी जा रही है। अब तक की पड़ताल में संकेत मिले हैं कि कुछ खातों में तीन महीने पहले अधिक धनराशि थी लेकिन अब निकालकर दूसरे खातों में हस्तांतरित करा दी गई है। या फिर किसी के नाम चेक देकर निकाल लिया है। इस पड़ताल में वह लोग भी शामिल हो गए हैं, जिनके खातों में कई लाख रूपये ई ट्रांजेक्शन या फिर चेक के माध्यम से हस्तांतरित हुए हैं। 
विज्ञापन

कई प्रत्याशियों ने तो शपथपत्र में बैंक का नाम दिया है लेकिन खाता नंबर नहीं दिया है। कई के खाते नंबर अंकित हैं लेकिन उनके खाता नंबर गलत है। यानी कि जिस नंबर को शपथपत्र में लिखा है वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम का है। उनके बारे में यह टीम अपने स्तर से जानकारी जुटा रही है। साथ ही पेन नंबर के आधार पर पर उनके स्तर से दो या तीन साल के दौरान किए गए आर्थिक लेनदेन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचत खाते चालू खाते में तब्दील
चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी 96 प्रत्याशियों के नाम से खुले बचत खाते चालू खातों में तब्दील हो गए हैं। इन बचत खातों को तब्दील कराने के बारे में चुनाव आयोग ने रिजर्व बैंक और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उसी निर्देश पर आज सभी प्रत्याशियों को डीएम ने निर्देश दिए और कहा कि वह अपने इन खातों को चालू खातों को तब्दील करा लें।
 

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed