फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to bad paper, the schoolgirl gave up hope

पेपर खराब होने से हताश हुई छात्रा ने दे दी जान

Sat, 22 Apr 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 22 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to bad paper, the schoolgirl gave up hope
Due to bad paper, the schoolgirl gave up hope - फोटो : बरेली, अमर उजाला
इंटरमीडिएट परीक्षा में पेपर खराब होने से छात्रा इतनी हताश हुई कि उसने बृहस्पतिवार रात फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। घर में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन रोते हुए यही कहे जा रहे थे कि कम नंबर आ जाते तो भी क्या था अब तुम तो न आओगी। 
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र के गांव अटापट्टी जनूबी निवासी किसान फूल चंद की 18 वर्षीय बेटी संतोषी कुमारी आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज आटामांडा में इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में उसका परीक्षा केंद्र पटेल इंटर कॉलेज था। जिसमें छात्रा ने इंटरमीडिएट के पेपर दिए। पेपर शुरू से ही ठीक नहीं गए तो वह तनाव में रहने लगी। बृहस्पतिवार को संस्कृत का आखिरी पेपर था, वह भी बेहद खराब गया। इससे वह और तनाव में आ गई। बृहस्पतिवार को पेपर देकर लौटने के बाद उसने खाना भी नहीं खाया। शाम को भी थोड़ा सा ही खाना खाया और अपनी मां किशोरी देवी के पास आंगन में चारपाई पर सो गई। इसके बाद आधी रात के बाद किसी समय किशोरी मां के पास से उठकर किचन में पहुंची और पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा बांधकर उस पर लटककर जान दे दी। रात ढाई बजे जब भाई अहबरन सिंह की नींद टूटी तो उसने संतोषी को मां की चारपाई से गायब देखा। इस पर उसकी कमरे आदि में तलाश की गई तो उसका शव किचन में फंदे पर लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर भोजीपुरा हरेंद्र सिंह तोमर पुलिस के साथ पहुंच गए और छात्रा के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां भाई अहबरन सिंह ने बताया कि संतोषी पेपर खराब होने से बेहद तनाव में रहती थी। बृहस्पतिवार को संस्कृत का पेपर ज्यादा खराब होने से संतोषी ने स्कूल से लौटने के बाद कुछ नहीं खाया। शाम को भी न के बराबर ही खाया। इसके बाद रात में उसने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


गुस्से की तेज थी संतोषी
पुलिस की छानबीन में पता चला कि संतोषी पढ़ाई में भले ही कमजोर थी, लेकिन गुस्से की बहुत तेज थी। पेपर ठीक न होने पर उसे बेहद गुस्सा आया और और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का खराब होना ही एक कारण कहना मुश्किल: मनोवैज्ञानिक 
बरेली कॉलेज की मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना का कहना है कि किशोरी का आत्महत्या करने का कारण परीक्षा का खराब होना हो यह कहना सही नहीं होगा। कुछ और भी समस्या हो सकती है जो बच्ची किसी को बता न रही हो या बताना न चाह रही हो। इस तरह के कई केस हमारे सामने आते हैं जिसमें मनोस्थिति अन्य की सोच से काफी अलग होती है। डॉ. खन्ना ने बताया कि यह उम्र ऐसी है कि इसमें बच्ची इतनी सोच समझ रखते हैं कि अगर एक पेपर खराब हो गया है तो क्या हुआ बाकी अच्छे गए हैं या फिर सभी पेपर खराब हैं तो अगले साल तैयारी करके पास कर लेंगे। दूसरी बात यह हो सकती है कि बच्ची की आकांक्षाएं बड़ी हो और वह उसमें फेल साबित हो गई हो या फिर उसके साथ पहले कभी पढ़ाई को लेकर घर का माहौल खराब हुआ हो। माता पिता से बात करने पर ही असली बात पता चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed