फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drinking sour water, scuffed cash and jewelery

सराफ गया पानी पीने, बदमाश उड़ा ले गए नगदी और जेवर

Sun, 25 Jun 2017 12:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
धनेटा रेलवे फाटक पर बदमाशों ने एक सराफ की बाइक की डिग्गी से 25 हजार रुपये और जेवरात चोरी करके भाग निकले। फतेहगंज पश्चिमी थाने में देर रात सराफ ने तहरीर सौंप दी। बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। फिलहाल फतेहगंज पश्चिमी थाने में कोई लिखा पढ़त नहीं हुई है। 
विज्ञापन


लोधीनगर निवासी राकेश रस्तोगी की कस्बा शाही में सराफ की दुकान है। शनिवार को वह अपनी दुकान बंद करके शाम 6.45 बजे बाइक से घर को जा रहे थे। बाइक की डिग्गी में हरे रंग के कपड़े के थैले में 25000 रुपया, दो सोने के 6 ग्राम वजन के मंगलसूत्र, 2 जोड़ी 150  ग्राम वजन की पुरानी पाजेब, दुकान व तिजोरी की चाबियां और कुछ जरूरी कागजात थे। धनेटा रेलवे फाटक बंद होने के कारण बाइक को वहीं पकौड़ी की दुकान के सामने चाबी लगी छोड़कर करके पानी पीने चले गए। उन्होंने बताया कि जब पानी पीकर वह वापस लौटे तो चाबी डिग्गी में लगी थी और डिग्गी में सिर्फ दुकान और तिजोरी की चाबियां थी। रुपया और जेवरा गायब थे।  
विज्ञापन

शोर मचाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला 
उनके शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। भाजपा नेता संजय चौहान की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एसओ ब्रज राज सिंह को तहरीर सौंप दी। पुलिस ने राकेश से पूछताछ करके खोजबीन शुरू की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही है कि यह कारस्तानी किसी स्मैकिये की हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed