{"_id":"592888ce4f1c1b812d536823","slug":"dowar-tried-to-misbehave-found-dead-woman-s-body-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश
Sat, 27 May 2017 01:28 AM IST
नवाबगंज।
नवाबगंज।
Updated Sat, 27 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज।
- फोटो : नवाबगंज।
Link Copied
पति कामकाज के सिलसिले में हरियाणा चले जाने के बाद गलत नीयत रखने वाले देवर ने भाभी के कमरे में निवस्त्र घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला की पिटाई की गई, इसकी जानकारी महिला ने अपने भाई को फोन पर दी तो वह गांव आए और समझा बुझाकर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही महिला का शव फंदे पर लटका पाया गया। सभी ससुराली घर छोड़करभाग गए। मायके वालों ने देवर और उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सैदपुर की है। गांव निवासी हरियाणा के रेवाड़ी में शटरिंग की ठेकेदारी करने के लिए कुछ दिन पहले ही गया है। यहां उसकी पत्नी और तीन बच्चे रह गए थे। उसका देवर धर्मेंद्र महिला पर गलत नजर रखता था। शाम छह बजे महिला ने अपने भाई को फोन किया कि उसका देवर उसे अकेला पाकर निवस्त्र होकर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। इस पर गांव निवासी महिला के भाई महिला के घर पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी थी। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। उसे होश आया तो आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला निपटा दिया। महिला भी अपने तीन बच्चों की खातिर खामोश होकर घर बैठ गई। इसके बाद आठ बजे महिला ने फिर से अपने भाईको फोन किया कि वह यहां आ जाएं, वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस पर भ्ाइयों के साथ पुन: पहुंचा तो यहां देखा कांती देवी का शव फंदे पर लटका हुआ था। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार थे। आरोप लगाया कि उसकी बहन की फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।