फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divorced daughter

बेटी को लेकर तलाक की नौबत

Sun, 11 Jun 2017 01:20 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 11 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Divorced daughter
talaq - फोटो : talaq
बरेली। 
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा के ईसापुर अंधी गांव की नाजरीन ने रिश्तेदार से बेटी वापस लाने को कहा तो पति शरीफ अहमद ने तलाक देने की धमकी देनी शुरू कर दी। जबकि शरीफ ने नाजरीन की दो शादी तुड़वाकर निकाह किया था। पुलिस परामर्श कें द्र में दंपति के विवाद को सुने जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। अगले शनिवार की तारीख देकर दोनों को फिर से बुलाया है। 

ग्राम ईसापुर अंधी की नाजरीन ने एसएसपी से शिकायत करके अपनी बात रखी। उन्होंने यह मामला पुलिस परामर्श केंद्र को भेज दिया। काउंसलर खलील कादरी और मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शनिवार को यह मामला सुना। नाजरीन का कहना था कि उसका पहला निकाह रिठौरा में हुआ। वह शराब पीकर मारपीट करता था। तीन बच्चे थे, वह छोड़कर चली आई। दूसरा निकाह शरीफ ने यह कहकर कराया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। वह निकाह होकर ससुराल गई तो उसने फोन करना नहीं छोड़ा। निकाह के दिन भी वह फोन पर उससे बात करता रहा। इसके बाद वह शरीफ के पास आई गई और इससे बमुश्किल निकाह कर लिया। उसके पास दो बेटियां है। इनमें एक शरीफ से निकाह के बाद पैदा हुई। दूसरी पहले से ही उसके पास थी। शरीफ ने उसकी छोटी बेटी अपने रिश्तेदार को उसकी मर्जी के बगैर दे दिया। उसे उसकी बेटी चाहिए। शरीफ ने कहा कि उसने बेटी को बेचा नहीं है। नाजरीन जब चाहे देखकर आ सकती है। वह उसे रखने को तैयार है। नाजरीन बोली, शरीफ उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है। वह यहां तो उसे साथ रखने को राजी होने की बात करता है। चैंबर से बाहर होते ही कहने लगा है कि वह उसे किसी भी हाल में अपने साथ नहीं रखेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed