फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divorce told wife by secretly marrying three marriages

गुपचुप तीन शादियां कर बीवी को कह दिया तलाक

Mon, 01 May 2017 01:02 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 01 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Divorce told wife by secretly marrying three marriages
गुपचुप तीन शादियां कर बीवी को कह दिया तलाक - फोटो : गुपचुप तीन शादियां कर बीवी को कह दिया तलाक
तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच नए-नए मामले रोज सामने आ रहे हैं। नया मामला इज्जतर नगर का सामने आया है। रविवार को एसपी सिटी के पास पहुंची महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। यही नहीं शौहर ने छिपकर तीन शादियां कर लीं और उसे मुंह जबानी ही तीन बार तलाक कह दिया। मजबूरन वह अपने पिता के घर गुजर बसर कर रही है। 
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के रहपुरा चौधरी निवासी एक महिला रविवार को एसपी सिटी के आफिस पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसकी शादी गांव के ही असलम पुत्र शहाबुद्दीन के साथ 16 नवंबर 2011 को हुई थी। असलम इस समय ट्रांस यमुना वाली कॉलोनी फेस सेकेंड जी 540 थाना ऐल्माददौला आगरा में रह रहा है। शादी में दिए गए दहेज से असलम के परिवार वाले संतुष्ट नहीं हुए और इसको लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मारपीट कर उसको ताने दिए जाने लगे। पति बाइक, सास मैहरूल निशा सोने के झुमके, ससुर शहाबुद्दीन हाथ की घड़ी, जेठानी बबली पैरों की पायल, ननद सोने के कुंडल मांगते थे। तीन जुलाई 2016 को सभी ने मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया। जब उसने पिता की गरीबी का वास्ता देकर इतनी रकम मायके से लाने में असमर्थता जताई तो सभी नाराज हो गए और उसे लात घूंसों से  पीटा। उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। महिला का कहना है कि शोर मचाने पर पड़ोस की नाजरीन और तारा बेगम ने उसे बचाया। तब से वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ मायके में ही रह हरी है। आरोप है कि ससुराल वालों ने घर से निकालने के एक साल पहले उसे दवा खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि ससुराल वाले बेटी पैदा होने से नाखुश थे और पुत्र चाहते थे। इसी को लेकर असलम ने छिपकर तीन शादियां कर लीं और उसे मुंह जुबानी तीन तलाक कह दिया। एसपी सिटी आफिस में महिला की शिकायत दर्ज कर जांच के लिए संबंधित थाने को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed